Sport : 'लॉर्ड्स वनडे उसका आखिरी नहीं है…', BCCI ने तोड़ी रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर चुप्पी, बताया कब तक रहेंगे खेलते #INA

BCCI Reacts On Rohit Sharma Retirement Report: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स के बीच आखिरकार बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ी है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के साथ खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा के करियर का आखिरी वनडे नहीं होने वाला है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि हिटमैन कब तक टीम में रहने वाले हैं. आपको बता दें, पिछले कुछ वक्त से लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि सिलेक्टर्स रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड में नहीं देखते और वह हिटमैन को हटाकर किसी युवा खिलाड़ी को मौका देना चाहते हैं. हालांकि, अब बीसीसीआई के बयान से साफ हो गया है कि रोहित अभी टीम इंडिया का हिस्सा बने रहने वाले हैं.

रिपोर्ट्स में बताया गया था लॉर्ड्स होगा आखिरी वनडे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स ने सभी को हिलाकर रख दिया. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आई कि इंग्लैंड के साथ खेली जा रही सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया के आगे के प्लान का हिस्सा नहीं होंगे.

टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने पिछले हफ्ते हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा से बात की और आगे का प्लान बताया. सिलेक्शन कमेटी यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को वनडे में मौका देना चाहती है, जो टीम में आने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं. इस बात से यह साफ होता है कि सेलेक्शन कमेटी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए शर्मा को टीम में शामिल करने पर विचार नहीं कर रही है. हालांकि, फिटनेस पर काम करने के बाद रोहित खेलना जारी रखना चाहते थे.

BCCI ने तोड़ी चुप्पी

जब से रोहित शर्मा के संन्यास की रिपोर्ट्स सामने आई, तभी से क्रिकेट के गलियारों में इसी बात की चर्चा हो रही है. मगर, अब बीसीसीआई सचिव ने सामने आकर क्लीयर कर दिया कि लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी वनडे नहीं होने वाला है और वह टीम का हिस्सा बने रहेंगे.

सैकिया ने ANI से खास बातचीत में कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाए जा रहे हैं. मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा. रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा. दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.’

19 जुलाई को खेला जाएगा लॉर्ड्स ODI

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई, रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में सभी की नजरें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, क्योंकि इस सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं. शुरुआती 2 मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला. वह पहले मैच में 21 गेंद खेलकर 11 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, दूसरे मैच में 47 गेंद पर 26 रन की पारी खेलकर विकेट गंवा बैठे. अब देखने वाली बात होगी कि लॉर्ड्स में रोहित कैसा प्रदर्शन करते हैं.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की जगह लेने को तैयार बैठा है ये बल्लेबाज, पिछले 3 मैचों में लगा चुका है 2 शतक, उम्र है सिर्फ 24 साल

'लॉर्ड्स वनडे उसका आखिरी नहीं है…', BCCI ने तोड़ी रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर चुप्पी, बताया कब तक रहेंगे खेलते





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close