Sport : IND VS ENG: लॉर्ड्स में कैसा है रोहित शर्मा का ट्रैक रिकॉर्ड? वनडे क्रिकेट में हिटमैन ने यहां बनाए हैं सिर्फ इतने ही रन #INA

Rohit Sharma Record at Lords: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 19 जुलाई, रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों ही टीमें अपना बेस्ट प्रदर्शन देकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि उसकी सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाए. इस सीरीज में अब तक रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला है, लेकिन अब लॉर्ड्स में उनसे मजबूत पारी की उम्मीद होगी. तो आइए इससे पहले जान लेते हैं कि लॉर्ड्स में हिटमैन के आंकड़े कैसे हैं.

लॉर्ड्स में कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है. इस मैदान पर उन्होंने अब तक सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें हिटमैन ने सिर्फ 15 रन बनाए. वह एक बार डक पर आउट हुए थे, तो एक बार उन्होंने 15 रन बनाए. ऐसे में अब रविवार को इंग्लैंड के साथ इस मैदान पर खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा यकीनन अपना रिकॉर्ड बेहतर करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है हिटमैन का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने अब तक 25 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.15 के औसत और 88.30 की स्ट्राइक रेट से 883 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हिटमैन का हाईएस्ट स्कोर 137* का रहा है.

इंग्लैंड एंड वेल्स के मैदान पर अब तक रोहित शर्मा ने 29 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 29 पारियों में उन्होंने 61.04 के औसत और 89.27 की स्ट्राइक रेट से 1465 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 140 रनों की पारी खेली है. इंग्लैंड में हिटमैन ने 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं.

पिछली 5 पारियों में ऐसा रहा रोहित का प्रदर्शन

इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा. वह पहले मैच में 21 गेंद खेलकर 11 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, दूसरे मैच में 47 गेंद पर 26 रन की पारी खेलकर विकेट गंवा बैठे. वाकई अनुभवी खिलाड़ी की ओर से काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. वहीं, इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें पहले मैच में 16, दूसरे में 48 और तीसरे में 79 रन की पारी खेली थी.

रोहित की रिटायरमेंट की खबरों पर BCCI ने लगाया फुल स्टॉप

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेलने वाले हैं. मगर, इस मामले पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बात करते हुए कहा,, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाए जा रहे हैं. मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा. रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा. दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.’

ये भी पढ़ें: ‘लॉर्ड्स वनडे उसका आखिरी नहीं है…’, BCCI ने तोड़ी रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर चुप्पी, बताया कब तक रहेंगे खेलते

IND VS ENG: लॉर्ड्स में कैसा है रोहित शर्मा का ट्रैक रिकॉर्ड? वनडे क्रिकेट में हिटमैन ने यहां बनाए हैं सिर्फ इतने ही रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close