Sport : जबरा फैन! 1000 किलोमीटर चला पैदल, टिकट तक के नहीं थे पैसे, हार्दिक की एक झलक से चेहरे पर छाई मुस्कान, देखें वीडियो #INA

Hardik Pandya : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लंबे समय से इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं. आईपीएल 2026 के बाद से ही उन्होंने कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है. हार्दिक बेंगलुरु स्थित सीईओ में अपने फिटनेस पाने के लिए कड़ी महेनत कर रहे हैं. वो मैच फिटनेस पाने के बहुत करीब है. उनको साल 2027 की शुरुआत में आप खेलते हुए देख सकते हैं. उससे पहले हार्दिक पांड्या का ऐक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या अपने एक फैन से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. 

हार्दिक पांड्या का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़का उनसे मिलता हुआ नजर आ रहा है. उसके हाथ में एक पोस्टर भी लग रहा होता है. वो वीडियो में हार्दिक पांड्या के साथ बात भी कर रहा है. इन दोनों के बीच हुई बातचीत वीडियो में रिकॉर्ड भी हो गई है. इस फैन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. 

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kumar (@ravi_rawat_000_king)

हार्दिक से मिलने पहुंचा है फैन

दरअसल, टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं, जहां भारत को पहले 5 टी20 मैच और फिर 5 वनडे मुकाबले खेलने हैं. अंत में इस सीरीज के 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम में नहीं चुना गया है, क्योंकि हार्दिक पांड्या पूरी तरह से मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं. वो चोट से मैच फिट होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. 
इसी सबके बीच हार्दिक पांड्या का फैन उनसे मिलने बेंगलुरु पहुंचा है.  

हार्दिक ने किया टिकट कराने का वादा

हार्दिक पांड्या चोट का एक फैन 1,000 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर बेंगलुरु पहुंचा और उनसे मिला. इस फैन से हार्दिक ने मुलाकात कर उसका हालचाल पूछा और उसके घर लौटने का टिकट कराने का भी वादा किया. ये हार्दिक की दरियादिली भी दिखाता है. वहीं इस फैंन का हार्दिक के लिए क्रेज भी दिखाता है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग हार्दिक के इस फैन से मिलने और उसकी मदद करने के अंदाज को पसंद कर रहे हैं. बता दें कि, हार्दिक से मिलने के लिए लखनऊ के रहने वाले रवि कुमार रावत ने काफी लंबा सफर तय किया और अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलकर इसे आखिरकार पूरा किया. रवि हार्दिक से मिलने के लिए लखनऊ से मुंबई पहुंचे, लेकिन वहां जाकर उन्हें मालूम हुआ कि हार्दिक बेंगलुरु चले गए हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kumar (@ravi_rawat_000_king)

 इसके बाद रवि मुंबई से बेंगलुरु की ओर पैदल ही आगे बढ़े. उन्होंने मुंबई से बेंगलुरु तक 1,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया. अंत में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचकर उन्होंने हार्दिक के मुलाकात की. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है. हार्दिक ने मदद का वादा करने के साथ-साथ रवि से कहा कि,  जरूरत पड़ने पर वह उनसे संपर्क कर सकता है.

ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल

जबरा फैन! 1000 किलोमीटर चला पैदल, टिकट तक के नहीं थे पैसे, हार्दिक की एक झलक से चेहरे पर छाई मुस्कान, देखें वीडियो





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close