Sport : हो गया तय! 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कौन होंगे टीम इंडिया के 11, शमी और सिराज समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह #INA

2027 ODI World Cup : भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है. उससे पहले ही भारत समेत दुनिया भर के तमाम दिग्गज क्रिकेटर टीम इंडिया का स्क्वाड चुन रहे हैं. वो उस स्क्वाड को बता रहे हैं, जो उनके हिसाब से भारतीय टीम के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेगा. लेकिन अब भारत के एक पूर्व क्रिकेटर्स ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड नहीं चुका है, बल्कि उनसे 11 खिलाड़ी चुन लिए हैं, जो टीम इंडिया के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे. 

ये खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पारी शुरुआत कर चुके हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 चुन ली है. जाफर ने अपनी प्लेइंग-11 मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को भी मौका दिया है. इसके साथ उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 में किस-किस खिलाड़ी को चुना है, आइए जानते हैं. 

वसीम जाफर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुके 12 खिलाड़ी

वसीम जाफर ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए 12 खिलाड़ियों को चुनाव किया है. उन्होंने अपना 12वां खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को चुना है. वापसी में अपनी प्लेइंग-11 में कुल 3 तेज गेंदबाजों की जगह दी है. उनकी इलेवन में 1 तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी शामिल है. वहीं उन्होंने अपने 11 में 2 स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है. इसके साथ टीम में 5 बल्लेबाजों को खेलने का मौका मिला है. 

कौन है वसीम जाफर टॉप 3?

वसीम जाफर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है. उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली का चयन किया है. इन तीन खिलाड़ियों के साथ उन्होंने अपने टॉप ऑर्डर को और ज्यादा मजबूत कर दिया है. ये तीन खिलाड़ी किसी भी टीम के टॉप ऑर्डर से काफी ज्यादा मजबूत है.

किसके हाथों में होगी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी?

 वसीम जाफर ने नंबर चार पर श्रेयस अय्यर को रखा है, जबकि उन्होंने नंबर 5 पर केएल राहुल को रहा है, जो टीम के मिडल ऑर्डर को मजबूत प्रदान करेंगे. वहीं भारतीय टीम को फिनिश देने की जिम्मेदारी फिनिशर हार्दिक पांड्या पर होगी. उनका साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर पटेल देते हुए नजर आएंगे. 

कैसा होगा जाफर का बॉलिंग अटैक

वसीम जाफर ने बतौर स्पिनर अक्षर पटेल के साथ प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को मौका दिया है. वहीं टीम में तीन तेज गेंदबाजों को मौका मिला है, जिसमें अनुभवी मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. उनका साथ मोहम्मद सिराज को देने के लिए वसीम जाफर ने चुना है. 

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए वसीम जाफर की प्लेइंग-11

  1. रोहित शर्मा
  2. शुभमन गिल (कप्तान)
  3. विराट कोहली
  4. श्रेयस अय्यर
  5. केएल राहुल (विकेटकीपर)
  6. हार्दिक पंड्या
  7. अक्षर पटेल
  8. कुलदीप यादव
  9. जसप्रीत बुमराह
  10. मोहम्मद शमी
  11. मोहम्मद सिराज
  12. ईशान किशन 

कब और कहां होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन

आईसीसी पुरुषों वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक होने वाली है. इसा बार वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करने वाली है. इस वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. वहीं कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे. 

ये भी पढ़ें : जैसे कोई गोली हवा को चीर रही हो…’ रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- ‘हार्दिक पांड्या तो धोनी के आस-पास भी नहीं है’

हो गया तय! 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कौन होंगे टीम इंडिया के 11, शमी और सिराज समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close