यूपी – Kanpur: शिवराजपुर में पांच साल की मासूम से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को भेजा जेल; मेडिकल जांच जारी – INA

कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पड़ोसी ने 05 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी टॉफी और नमकीन का लालच देकर मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Table of Contents