Sport : ईशान किशन ने फाइनल मैच में की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक, हासिल किया एक माइलस्टोन #INA

Ishan Kishan Century: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगा दिया है. उन्होंने 122 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है और इसी के साथ ईस्ट जोन की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है. अपनी सेंचुरी के साथ ही ईशान ने 4000 फर्स्ट क्लास रन भी पूरे कर लिए हैं.
ईशान किशन ने लगाया शतक
साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जड़ दिया है. उन्होंने चौके के साथ 122 गेंदों में इस सेंचुरी को पूरा किया. अपनी इस पारी के दौरान ईशान ने 14 चौके एक छक्का लगाया. पारी की बात करें, तो उन्होंने पहले 50 रन 71 गेंदों रन बनाए और फिर उन्होंने रन ए बॉल बनाया और शतक पूरा किया. उनके शतक को डगआउट में मौजूद साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने तालियों के साथ सराहा.
ईशान किशन के शतक ने उनकी टीम को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है. वहीं, ईशान और कुमार कुशाग्र ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 141(154) रन की साझेदारी बना ली है.
💯 for Ishan Kishan 👏
He brings it up in style 💥
The East Zone captain leading from the front with a superb knock 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/ql9el4G60Q
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई ईस्ट जोन की टीम को उनकी सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने मिलकर 100 रनों की साझेदारी बनाई. इसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अहम योगदान दिया. हालांकि, फिर वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए, जिनके रूप में ईस्ट जोन की टीम को पहला झटका लगा.
ईस्ट जोन ने पहले दिन बनाया 385/4 का स्कोर
Stumps Day 1: East Zone – 385/4 in 78.6 overs (Ishan 111 off 135, Kumar Kushagra 63 off 75) #EZvSZ #DuleepTrophy #Final
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनके बल्लेबाजों ने इसे सही साबित करके दिखाया. पहले दिन साउथ जोन के गेंदबाजों ने 79 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 विकेट के नुकसान पर ईस्ट जोन ने 385 रन बोर्ड पर लगाए हैं.
सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए फिर अभिमन्यू ईश्वरन 86 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए. फिर सुदीप कुमार घरामी 6 रन बनाकर चलते बनए. शिखर मोहन 120 गेंद पर 85 रन बनाकर आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने से पहले ईशान किशन ने अपना शतक पूरा किया और वह 135 गेंदों पर 111 रन पर और कुमार कुशाग्र 75 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद लौटे.
ईस्ट जोन का पलड़ा हुआ भारी
ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम का दलीप ट्रॉफी 2026 में पलड़ा भारी हो गया है. पहले दिन का खेल पूरी तरह से ईस्ट जोन के नाम रहा और साउथ जोन के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. अब देखने वाली बात होगी कि खेल के दूसरे दिन तिलक वर्मा अपनी टीम की कैसे वापसी कराते हैं. चूंकि, अगर पहली पारी में ईस्ट जोन और बड़ा स्कोर बना लेगी, तो साउथ जोन की टीम के लिए मैच में वापसी करना और भी मुश्किल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: भारत में खेले जाते हैं कौन-कौन से घरेलू टूर्नामेंट? BCCI कैसे तैयार करता है स्टार खिलाड़ी, समझिए पूरा गणित
ईशान किशन ने फाइनल मैच में की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक, हासिल किया एक माइलस्टोन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,