Sport : भारत का वर्ल्ड कप अभियान आज से होगा शुरू, वेस्टइंडीज से भिड़ेंगी हरमनप्रीत कौर की लड़कियां, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच #INA

Table of Contents

ICC Women’s T20 World Cup 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में आज से अपने वार्म-अप मैच खेलने वाली है. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच 6 जून से शुरू हो चुके हैं. इंडियन क्रिकेट टीम अपना पहला अभ्यास मैच आज वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है. ये मैच भारत में कब और कहां देखें, आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार में बताने वाले हैं.

भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच कब खेला जाएगा

भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच में आज यानी 8 जून (सोमवार) को खेला जाने वाला है. हरमप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट आज से अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने लिए लिए पहला कदम बढ़ाएगी.

 कहां खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम के बीच ये मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा. ये मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड पर आज खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले ये अभ्यास मुकाबला भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 2:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच का टॉस 2 बजे होगा. टॉस पर हरमनप्रीत कौर हेली मैथ्यूज के साथ नजर आएंगी. ये दोनों महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं. 

लाइव कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये वार्म-अप मैच जो, इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला है. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप देख पाएंगे. इसके अलावा आईसीसी के यूट्यूब चैनप पर भी आप इसे देख सकते हैं. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको भारत में लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) मोबाइल ऐप पर और टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देखने के लिए मिलेगी. इसके लिए आपको इन ऐप का रिचार्ज प्लान लेना होगा.

फ्री में कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस अभ्यास मैच को आप फ्री में आईसीसी.टीवी और आईसीसी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. वहां ये मैच मुफ्त में लाइव प्रसारित किए जाएंगे.

भारत और वेस्टइंडीज के स्क्वाड्स

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनेल हेनरी, डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, एफी फ्लेचर, आलिया एलेन, शमीन कैम्पबेले, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जैनिलेया ग्लासगो, जहज़ारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर.

कब और किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच

इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपना अलगा वार्म-अप मैच 10 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. वो मैच भी इस मैदान पर इसी समय होगा. वहीं टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जो काफी रोमांचक होगा. 

ये भी पढ़ें : ICC Women’s T20 World Cup 2026 का बजा बिगुल, हरमनप्रीत कौर समेत सभी 12 कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ कराया फोटोशूट

भारत का वर्ल्ड कप अभियान आज से होगा शुरू, वेस्टइंडीज से भिड़ेंगी हरमनप्रीत कौर की लड़कियां, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close