Sport : IND W VS ZIM W: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन #INA

IND W VS ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. शुरुआती 2 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली है और अब सीरीज का आखिरी मैच सम्मान की लड़ाई वाला होगा. जहां, एक ओर मेहमान टीम आखिरी मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी, तो वहीं भारतीय टीम मैच जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं.

IND W VS ZIM W: कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा टी-20 मैच?

जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. बाकी के दोनों मैच की ही तरह रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND W VS ZIM W: आज कितने बजे से खेला जाएगा मैच 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कल शाम शाम को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा शाम के समय ले पाएंगे.

IND W VS ZIM W: कहां होगा इस मुकाबले का प्रसारण

IND W VS ZIM W के बीच होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. इस मैच का लाइव प्रसारण भी शुरुआती दोनों मैच की ही तरह स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी. 

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वहीं इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां फ्री डीश पर आप इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. तो आप इस मुकाबले का मजा इन चैनल्स और ऐप पर ले सकते हैं.

भारत ने टी-20 सीरीज में बनाई बढ़त

जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. पहले मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. तो वहीं, दूसरे टी-20 मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. अब तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया हर हाल में सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी, तो वहीं मेहमान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को सम्मान के साथ खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. कोई भी टीम जीते, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि मैच का रोमांचक होना तय है.

ये भी पढ़ें: ‘हम और बेहतर कर सकते थे…’, जीतने के बाद भी स्मृति मंधाना ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- ‘चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें…’

IND W VS ZIM W: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close