यूपी – यूपी: श्रद्धा दुबे के मामले में हटाए गए एसीपी हजरतगंज, डीसीपी और इंस्पेक्टर पर पहले ही गिर चुकी है गाज – INA

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी हज़रतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया है। इस सनसनीखेज मामले में प्रशासनिक स्तर पर पहले ही बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को भी हटाया गया था और इंस्पेक्टर हज़रतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।
वहीं, हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर और फरार चल रही है। हैरानी की बात यह है कि वह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रही है, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
दूसरी तरफ, पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश में नेपाल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई विशेष टीमों को रवाना किया गया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मिले तमाम इनपुट और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की धर-पकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।