Sport : IND VS NZ: बारिश किरकिरा करेगी मैच का मजा! ऑकलैंड के खराब मौसम के कारण रद्द हो जाएगा पहला ODI? वेदर फॉरकास्ट पर डालिए नजर #INA

IND VS NZ First ODI Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड के सेडॉन पार्क में खेला जाने वाला है. न्यूजीलैंड में इस वक्त सर्दियों का मौसम है, लेकिन वहां बिन मौसम होने वाली बारिश का भी मैच पर असर देखने को मिलता है. वहीं, वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के दौरान बारिश की संभावना 50% से भी अधिक है.
इस जानकारी ने क्रिकेट फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. चूंकि, लंबे वक्त बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में लौट रहे हैं. ऐसे में फैंस उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. इसलिए यदि मैच पर बारिश का असर पड़ता है और मैच रद्द होता है, या फिर ओवर्स में कटौती होती है, तो मुकाबले के रोमांच में कमी आएगी. तो आइए इससे पहले जान लेते हैं कि 4 नवंबर को ऑकलैंड का मौसम कैसा रहेगा, जब पहला वनडे मैच खेला जाएगा.
4 नवंबर को कैसा रहेगा ऑकलैंड का मौसम?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. इस मैच पर बारिश के काले बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि बुधवार को ऑकलैंड में बारिश की प्रिडिक्शन है. वेदर फॉरकास्ट की मानें, तो 4 नवंबर को ऑकलैंड में सुबह बारिश की संभावना 56 % है और रात में भी ये संभावना 55% है.
ऐसे में मैच पर बारिश का असर देखने को मिल सकता है. चूंकि, मुकाबला लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 3 बजे शुरू होगा. इसलिए अगर बारिश आती है, तो पहला वनडे प्रभावित हो सकता है. तापमान 19 डिग्री से 16 डिग्री तक रहने की संभावना है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. हवा 85% रहने की उम्मीद है.
THE ROAR OF THE MEN IN BLUE RETURNS TO THE 50-OVER ARENA! 🔥
Rohit Sharma, Virat Kohli and Shubman Gill lead India’s charge as the Men in Blue take on Mitchell Santner’s Black Caps in the ODI series! ⚡
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI on 4th Nov, 7:30 AM… pic.twitter.com/Q2ozNCGx7Q
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 2, 2026
अगर बारिश में धुला मैच तो क्या होगा?
अब सवाल उठता है कि अगर ऑकलैंड के खराब मौसम के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मैच वॉशआउट हो जाता है, तो क्या होगा? यदि ऐसा होता है, तो मैच रद्द हो जाएगा और दोनों में से किसी भी टीम के खाते में कोई अंक नहीं आएंगे.
टॉस जीतकर गेंदबाजी करना चाहेंगे कप्तान
ऑकलैंड के ईडन पार्क पर टॉस काफी अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि ओस भी मैच को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में इस मैदान पर कप्तान अक्सर टॉस जीतकर गेंदबाजी करना पसंद करते हैं. चूंकि, बाद में बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं क्योंकि ओस या पिच के मिजाज को देखते हुए बाद में रन बनाना आसान माना जाता है.
𝐋𝐨𝐨𝐤 𝐚𝐰𝐚𝐲 𝐢𝐟 𝐲𝐨𝐮’𝐫𝐞 𝐚 𝐛𝐨𝐰𝐥𝐞𝐫 🫣
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI on 4th Nov, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #NZVIND pic.twitter.com/BJRP4s8fMX
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 2, 2026
कैसा रहेगा ईडन पार्क की पिच का मिजाज?
ईडन पार्क की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. मैच की शुरुआत में नई गेंद और सीम मूवमेंट के चलते तेज गेंदबाजों को अच्छी गति, उछाल और स्विंग मिलती है. शुरुआती 10 ओवरों में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है. एक बार जब बल्लेबाज क्रीज पर टिक जाते हैं, तो गेंद पुरानी होने के बाद स्ट्रोक खेलना काफी आसान हो जाता है.
ये भी पढ़ें: 2 वर्ल्ड कप जीता, शतकों का खास रिकॉर्ड… यहां जानिए ग्लेन मैक्सवेल के 14 साल के करियर की 10 सबसे बड़ी उपलब्धियां
IND VS NZ: बारिश किरकिरा करेगी मैच का मजा! ऑकलैंड के खराब मौसम के कारण रद्द हो जाएगा पहला ODI? वेदर फॉरकास्ट पर डालिए नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,