Sport : IND vs NZ 1st ODI : भारत के खिलाफ मैच से पहले टूटी न्यूजीलैंड की कमर, अब तीसरा खिलाड़ी भी चोट के चलते हुआ बाहर #INA

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम की आधी कमर तो पहले ही दो खिलाड़ियों के चोटिल होकर बाहर होने से टूट गई थी. अब टीम की पूरी कमर टूट गई है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोटिल होकर भारत के खिलाफ ऑकलैंड में होने वाले पहले ODI मैच से बाहर हो गए हैं. ये न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ होने वाले पहले वनडे से ठीक पहले बड़ा झटका है. टीम से रचिंन रविंद्र और मार्क चैपमैन पहले ही चोट के चलते बाहर हो गए हैं. अब एक और सालामी बल्लेबाज का बाहर होना टीम के लिए खतरे की घंटी है.
आपको बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच में 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत सुबह 7:30 बजे होने वाली है. उससे पहले 7 बजे मैच का टॉस होगा. इस मैच के शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का समय बाकी है. उससे पहले ही न्यूजीलैंड के सालमी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोटिल होकर पहले वनडे से बाहर हो गए हैं.
कैसे लगी डेवोन कॉनवे को चोट
आपको बता दें कि, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, डेवोन कॉनवे ट्रेनिंग सेशन के दौरान मैट हेनरी से टकराने के बाद कनकशन के कारण भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गए हैं. यह घटना मंगलवार को ईडन पार्क में हुई, जब कैच लेने की कोशिश में दोनों खिलाड़ी टकरा गए. दोनों को तुरंत मेडिकल मदद दी गई और उनके सिर की चोट का असेसमेंट किया गया. हेनरी की हालत पर नजर रखी जा रही है, जबकि कॉनवे को आगे की जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जिससे कनकशन की पुष्टि हुई.
🚨 DEVON CONWAY RULED OUT
Devon Conway has been ruled out of the first ODI against India after suffering a concussion from a collision with Matt Henry during a training session.
The incident happened at Eden Park on Tuesday, when the two players collided while attempting .… pic.twitter.com/hvgW3lQ5Pz
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 3, 2026
रचिंन रवींद्र और मार्क चैपमैन भी हुए बाहर
आपको बता दें कि, बीते सोमवार को रिपोर्ट सामने आई थीं कि, टीम के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क चैपमैन इंजरी के चलते वनडे सीरीज बाहर हो गए हैं. वो चोटिल थे और समय पर रिकवरी नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें वनडे सीरीज से हाथ धोना पड़ गया. अब एक और चोट के बाद न्यूजीलैंड की मुश्किल बढ़ गई हैं. क्योंकि डेवोन कॉनवे जैसे खिलाड़ी का बाहर होना भारत के लिए राहत की खबर हो सकती है.
🚨 BIG BLOW FOR NEW ZEALAND ❌
– Rachin Ravindra & Mark Chapman ruled out of the ODI series vs India. pic.twitter.com/k8ejq45EsF
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 2, 2026
कैसा रहा है डेवोन कॉनवे का वनडे रिकॉर्ड
डेवोन कोनवे ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए अब तक कुल 43 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 42 पारियों में 5 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ कुल 1692 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में कॉनवे कौ औसत 43.3 और स्ट्राइक रेट 87.8 रहा है. उनका वनडे क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 152 नाबाद है, जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में उनके बल्ले से 210 चौके और कुल 22 छक्के आए हैं.
कब और कहां खेलें जाएंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच
- पहला वनडे: 4 नवंबर (ऑकलैंड)
- दूसरा वनडे: 7 नवंबर (विलिंगटन)
- तीसरा वनडे: 10 नवंबर (हेमिल्टन)
- चौथा वनडे: 13 नवंबर (बे ओवल)
- पांचवां वनडे: 15 नवंबर (बे ओवल)
ये भी पढ़ें : कौन हैं यश राठौड़? जिन्होंने न्यूजीलैंड में रेड बॉल क्रिकेट में मचाया धमाल, मात्र इतनी गेंदों में ठोक दिया शतक
IND vs NZ 1st ODI : भारत के खिलाफ मैच से पहले टूटी न्यूजीलैंड की कमर, अब तीसरा खिलाड़ी भी चोट के चलते हुआ बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,