Sport : IND vs NZ : जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, जवागल श्रीनाथ को पछाड़कर हासिल किया खास मुकाम #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का धमाल देखने के लिए मिला. उन्होंने पहले न्यूजीलैंड की टीम को अपनी कमाली की गेंदबाजी से ध्वस्त कर दिया और इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जसप्रीत बुमराह ने भारत के दिग्गज तेज गेंबाज जवागल श्रीनाथ को भी पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने ये मुकाबले तब हासिल किया, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला विकेट हासिल किया. 

जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट मैच का पहला ओवर डाला. क्योंकि शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम और डेवॉन कोन्वे पारी की शुरुआत करने के लिए आए. बुमराह ने भारत को पहले ही ओवर में पहली सफलता दिलाई. बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर कप्तान लैथम को 0 पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो कौन सा रिकॉर्ड है, आइए जानते हैं.

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं. जसप्रीत बुमराह ने अब तक 53 टेस्ट मैचों की 100 पारियों में कुल 237 विकेट चटका लिए हैं. इस दौरान उनका इकॉनोमी 2.77 का रहा है. उनका गेंदबाजी औसत 19.74 का है. वहीं बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/27 रहा है. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 4 चार विकेट हॉल हैं, जबकि 17 दफा वो फाइव विकेट हॉल सासिल कर चुके हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बनने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने भारत के पूर्व दिग्गज गेदबाज जवागल श्रीनाथ को भी पीछे छोड़ दिया है. उनके नाम 67 टेस्ट मैचों की 121 पारियों में 236 विकेट दर्ज थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था. 

जसप्रीत बुमराह ने इन खिलाड़ियों को भी किया आउट

जसप्रीत बुमराह ने टॉम लैथम के अलावा डेरिल मिचेल को भी पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने मिशेल को 1 रन के निजी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया. बुमराह ने अपना तीसरा शिकार टॉम ब्लंडेल को बनाया. ब्लडेल 5 रन बनाकर बुमराह का तीसरा शिकार बने. इस विकेट के साथ ही बुमहार ने 237 विकेट अपने नाम कर लिया हैं.

ब तक न्यूजीलैंड की टीम 5 विकेट पर 73 ओवर में 222 रन बना चुकी है. हेनरी निकोल्स 120 रन बनाकर नाबाद और ग्लेन फिलिप्स 84 रनों पर नाबाद हैं. इससे पहले टॉम लैथम 0, डेवॉन कॉन्वे 4, रचिन रविंद्र 15 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ें : MI से SRH तक… ये हैं 5 टीमें जिन्हें कप्तान की तलाश, एक को तो अपना फैसला ही पड़ रहा भारी, सूर्या और रिंकू कप्तानी के दावेदार

IND vs NZ : जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, जवागल श्रीनाथ को पछाड़कर हासिल किया खास मुकाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close