खबर शहर , वृंदावन: सनातन संस्कृति के प्रचार में जुटें युवा, राज्यपाल कविंदर गुप्ता का बड़ा संदेश; जानें क्या बोले – INA

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अल्हैपुर मार्ग स्थित नवनिर्मित श्रीदयाराम बद्री केदार आश्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर सनातन धर्म पर हो रहे हमलों का मुकाबला करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह उद्घाटन पंच दिवसीय मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हिस्सा था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राज्यपाल ने अपनी पत्नी बिंदु गुप्ता के साथ संतों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच आश्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने भद्रकाली की मूर्ति का अनावरण भी किया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति को . बढ़ाने में गुरुओं और संतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं को धर्म से जोड़ने और उसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राज्यपाल ने कहा कि आचार्य कमल नयन महाराज द्वारा स्थापित यह आश्रम बद्रीनाथ धाम और वृंदावन धाम के संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा। इससे विश्वभर में भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का प्रचार होगा। डॉक्टर राम कृपालु त्रिपाठी महाराज ने आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष कमल नयन महाराज को सहज, सरल, परोपकारी और सनातन प्रेमी बताया। उन्होंने कहा कि कमल नयन महाराज ने सनातन धर्म को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मंगल कलश यात्रा निकाली गई

Table of Contents

Table of Contents

श्रीदयाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और देव पूजन संपन्न हुआ। 108 ब्राह्मणों द्वारा सहस्र चंडी पाठ प्रारंभ किया गया। शाम को भजन संध्या में भजन गायिका करुणा चौहान और निकुंज कामरा ने राधा-कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बांकेबिहारी मंदिर में किए दर्शन

Table of Contents

Table of Contents

कार्यक्रम से पहले राज्यपाल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक आचार्य युगल किशोर कटारे ने पटुका, प्रसादी और माला भेंट कर किया। इस अवसर पर आचार्य मंगेश दुबे, डॉक्टर राधाकांत शर्मा और अंकित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संचालन डॉक्टर रत्नेश त्रिपाठी ने किया।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News