Sport : IND VS NZ: कैसा रहेगा दूसरे वनडे मैच के दौरान मौसम का हाल? कहीं फिर बारिश तो नहीं खराब करेगी मैच का मजा #INA

IND VS NZ Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाएगा. ये मैच वैलिंगटन के हेनरी ओवल स्टेडियम में खेला जाने वाला है. मगर, हैमिल्टन से क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है. दूसरे वनडे मैच के दौरान भी बारिश की संभावना है, जिसके कारण ये मैच वॉशआउट भी हो सकता है. जी हां, वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, 7 नवंबर को खेले जाने वाले दूसरे वनडे के दौरान 60% बारिश की संभावना है, जिसकी वजह से मैच प्रभावित हो सकता है.

7 नवंबर को कैसा रहेगा हैमिल्टन का मौसम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच की ही तरह दूसरे वनडे मैच पर भी बारिश के काले बादल मंडरा रहे हैं. 7 नवंबर को हैमिल्टन की बारिश दूसरे वनडे मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, दोपहर में बारिश की संभावना 60% है, तो वहीं रात में भी 55% बारिश की संभावना है. इस प्रिडिक्शन को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि दूसरा वनडे मैच भी बारिश से प्रभावित हो सकता है.

इसके अलावा, तापमान 18 डिग्री से 16 डिग्री के बीच रहेगा. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार रहती है. ह्यूमिडिटी 76% रहने की संभावना है.

भारत ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता

न्यूजीलैंड के साथ खेला गया पहला वनडे मैच भारत ने 5 विकेट से जीत लिया. इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम 40.2 ओवर में 185 रन बोर्ड पर ही ऑलआउट हो गई थी. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तभी बार-बार बारिश आने की वजह से DLS मैथड का इस्तेमाल किया गया और भारत को 32 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य दिया गया.

टीम इंडिया ने इस टारगेट को 22.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. भारत की ओर से इस मैच में विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेली, जहां वह 51 गेंद पर 74 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.

भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा मैच?

यह मैच देखने के लिए भी भारतीय फैंस को सुबह उठना पड़ेगा. चूंकि भारत और न्यूजीलैंड के समय में काफी अंतर है, इसलिए भारतीय क्रिकेट फैंस को यह मुकाबला लाइव देखने के लिए फिर से जल्दी नींद से जागना होगा. भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 7:30 बजे शुरू हो जाएगा, जबकि मैच का टॉस सुबह 7:00 बजे फेंका जाएगा. वहीं, अगर न्यूजीलैंड के स्थानीय समय की बात करें, तो वहां के दर्शकों के लिए यह मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच? नोट कर लीजिए तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

IND VS NZ: कैसा रहेगा दूसरे वनडे मैच के दौरान मौसम का हाल? कहीं फिर बारिश तो नहीं खराब करेगी मैच का मजा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close