Sport : IND vs NZ: शतक जड़ने के बाद भी जसप्रीत बुमराह के मुरीद हुए हेनरी निकोल्स, बताया किस तरह मुश्किल कर दिया था जीना #INA

IND vs NZ 1st Test: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों को समझना दुनिया के अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं है. उनकी गेंद कभी अंदर आती है तो कभी बाहर निकलती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. बुमराह की इस सटीक और घातक गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों को शुरुआत में काफी परेशान किया. अब पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद खुद न्यूजीलैंड के शतकवीर बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने बुमराह की जमकर तारीफ की है.
बुमराह की स्विंग ने बनाया लगातार दबाव
पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हेनरी निकोल्स ने जसप्रीत बुमराह को एक बेहद मुश्किल गेंदबाज बताया. निकोल्स ने माना कि बुमराह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की अपनी खास काबिलियत से बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाते हैं. उन्होंने कहा कि पिच से मिल रही शुरुआती मदद का बुमराह ने पूरा फायदा उठाया और क्रीज पर टिकना बिल्कुल भी आसान नहीं था. निकोल्स के मुताबिक, बुमराह जैसे वर्ल्ड लेवल गेंदबाज का सामना करना हमेशा एक बड़ी चुनौती होता है.
अनोखा एक्शन और तीनों फॉर्मेट के चैंपियन
हेनरी निकोल्स ने बुमराह के गेंदबाजी एक्शन और उनकी निरंतरता की भी खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि बुमराह का गेंदबाजी करने का अंदाज बाकी गेंदबाजों से बिल्कुल अलग है, जिससे बल्लेबाजों को गेंद की लाइन और लेंथ पढ़ने में समय लगता है. निकोल्स ने यह भी स्वीकार किया कि चूंकि वे पहले भी कई बार बुमराह के खिलाफ खेल चुके हैं, इसलिए पुराने अनुभव से उन्हें थोड़ा फायदा जरूर मिला. उन्होंने बुमराह को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) का सबसे बेहतरीन गेंदबाज करार दिया.
🚨 HENRY NICHOLLS ON FACING JASPRIT BUMRAH:
“Always good . play at Basin Reserve; Bumrah was a challenge.”
– RevSportz pic.twitter.com/aItGKUEpBg
— Lakshay Sharma (@CricWithLaksh) November 19, 2026
दूसरे दिन नई गेंद से फिर होगा कड़ा इम्तिहान
STUMPS ON DAY 1 – NEW ZEALAND 243/5.
Henry Nicholls – 113*(221).
Glenn Phillips – 94*(182).
Partnership – 173*(322).
Jasprit Bumrah – 3 Wickets.– India won the first session and New Zealand both second & third session on Day 1 in this Test Match. pic.twitter.com/Qm1WoQuH04
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 19, 2026
यह भी पढ़ें: WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को रौंदकर न्यूजीलैंड से छीना नंबर-1 का ताज, जानें टीम इंडिया का हाल
IND vs NZ: शतक जड़ने के बाद भी जसप्रीत बुमराह के मुरीद हुए हेनरी निकोल्स, बताया किस तरह मुश्किल कर दिया था जीना
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,