Sport : IND vs AFG: भारत के सामने 152 पर ढेर अफगानिस्तान, फॉलोऑन खेलने पर हुई मजबूर, मानव सुथार ने चटकाए 6 विकेट #INA

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेलने जा रहे टेस्ट मैच में मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा है. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर अपनी पारी घोषित की थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 58.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 152 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 412 रनों की बढ़त बना ली है.

इस मैच में भारत के लिए मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. अफगानिस्तान का आखिरी विकेट वाशिंगटन सुंदर ने चटकाया. अब अगर टीम इंडिया को इस मुकाबले को जीतना है तो उसे अफगानिस्तान के 10 विकेट चटकाए होंगे. वहीं अफगानिस्तान को इस मुकाबले को बचाने के लिए पहाड़ जैसी लड़ाई लड़नी होगी.

रहमत शाह ने लगाया अर्धशतक

आज यानी इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन की शुरुआत अफगानिस्तान ने दूसरे दिन के स्कोर 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रनों से आगे खेलना शुरू किया. टीम के लिए रहमत शाह 43 बल्लेबाजी करने के लिए आए. उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम के लिए सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने अपने 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं.

इन गेंदबाजों ने चटकाए विकेट

भारत को दिन का पहला विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने किया. उन्होंने अजमातुल्लाह उमरजई को 0 पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद मानव सुथार ने शराफुद्दीन अशरफ को 11, रहमत शाह को 60 और मोहम्मद सलीम को 0 पर आउट किया. इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने जियाउर रहमान 6 को आउट कर अफगानिस्तान को 152 रनों पर रोक दिया. 

अफगानिस्तान को आउट करने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को फॉलऑन दिया है. उनके लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए अब्दुल मलिक और सेदिकुल्लाह अटल आ चुके हैं. वहीं भारत के लिए पहला ओवर मानव सुथार डाल रहे हैं.

भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग-11

भारत:यशस्वी जयसवाल,  केएल राहुल,  बी साई सुदर्शन,  शुभमन गिल (कप्तान),  ऋषभ पंत (विकेटकीपर),  ध्रुव जुरेल,  वाशिंगटन सुंदर,  मानव सुथार,  कुलदीप यादव,  मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान:  सेदिकुल्लाह अटल,  रहमानुल्लाह गुरबाज़,  अब्दुल मलिक,  रहमत शाह,  हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान),  अफसर जजई (विकेटकीपर),  अज़मतुल्लाह उमरज़ई,  शराफुद्दीन अशरफ,  नांगेयालिया खारोटे,  जियाउर रहमान,  मोहम्मद सलीम.

ये भी पढ़ें : ‘भारत के लिए खेलने का प्रेशर…’ वैभव सूर्यवंशी पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, जानिए क्यों बोली ये बात?

IND vs AFG: भारत के सामने 152 पर ढेर अफगानिस्तान, फॉलोऑन खेलने पर हुई मजबूर, मानव सुथार ने चटकाए 6 विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close