कॉकरोच जनता पार्टी के विजेता से मारपीट,VIDEO:युवक बोला- वहां स्टूडेंट मार खा रहे, तू यहां घूम रहा; दहिया बोले- मैं 48 घंटे वहां था- INA NEWS

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया के साथ दिल्ली के एक मॉल में धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह घटना 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुए हंगामे के बाद की बताई जा रही है। वीडियो में दो युवक विजेता दहिया को रोककर प्रेमानंद महाराज पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। इस दौरान एक युवक यह भी कहता है कि “वहां स्टूडेंट मार खा रहे हैं और तू यहां घूम रहा है।” विजेता दहिया हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। 21 जुलाई को बर्गर खाने का वीडियो वायरल होने के बाद CJP ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया था। दैनिक भास्कर से बातचीत में विजेता दहिया ने दोनों विवादों पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, “मैं आज भी CJP का समर्थक हूं। अभिजीत दीपके (CJP फाउंडर) की भी कचौरी खाते हुए वीडियो वायरल हुई थी और उस समय मैंने ही उनका बचाव किया था।” युवकों द्वारा आंदोलन से दूर रहने के आरोपों पर विजेता दहिया ने कहा- मैं लगातार 48 घंटे तक आंदोलन स्थल पर मौजूद रहा। आंदोलन के लिए मैंने अपना काम भी छोड़ दिया और बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के आंदोलन का समर्थन किया। पहले जानिए मारपीट वाले वीडियो में क्या दिख रहा… जानिए दोनों विवादों पर विजेता दहिया ने क्या कहा? अब जानिए दहिया ने प्रेमानंद महाराज पर क्या कहा था…. ——————————– ये खबर भी पढ़ें :- कॉकरोच पार्टी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया:दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बर्गर खाने पर विवाद हुआ; हरियाणा के रहने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बर्गर विवाद में घिरे अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया है। पार्टी ने मंगलवार को X पर पोस्ट कर कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और पार्टी की टीम पर पुलिस कार्रवाई के दौरान सामने आए विजेता दहिया के वीडियो बेहद असंवेदनशील हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News