Sport : 'उनमें हर दिन बेहतर बनने का जज्बा और सोच है…', VVS लक्ष्मण हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, बताई क्या है सबसे बड़ी खासियत #INA

VVS Laxman On Vaibhav Sooryavanshi : जिम्बाब्वे के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम की ओर से इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया और एक बार फिर सभी को अपने खेल से इम्प्रेस कर दिया. इस सीरीज में टीम इंडिया के साथ कार्यवाहक कोच के रूप में गए वीवीएस लक्ष्मण ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. आइए जानते हैं कि वीवीएस ने वैभव को लेकर क्या-क्या कहा…

वीवीएस लक्ष्मण ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस कर दिया है. जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में वैभव ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता. इस दौरे पर गौतम गंभीर टीम के साथ नहीं थे और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण कार्यवाहक कोच के रूप में टीम के साथ मौजूद थे. ऐसे में वीवीएस ने वैभव को करीब से खेलते देखा और उससे काफी इम्प्रेस हुए.

वीवीएस लक्ष्मण ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा, “खासकर 13-15 साल की उम्र में हमेशा दबाव होता है. लेकिन वैभव ने जिस तरह से इसे संभाला है, वह वाकई काबिले-तारीफ है. उन्हें सही सपोर्ट मिला और उन्होंने शतक लगाकर मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया. यह उनके सफर की बस शुरुआत है. उनमें हर दिन बेहतर बनने का जज्बा और सोच है. मुझे यकीन है कि वह आगे बढ़ते रहेंगे और उनमें इंटरनेशनल लेवल पर कई रिकॉर्ड तोड़ने की काबिलियत है.”

VVS ने टीम इंडिया के लिए किया पोस्ट

सीरीज में मिली ये जीत उस स्टैंडर्ड को दिखाती है जिसे कोई टीम हर दिन बनाए रखती है. इस पूरे टूर के दौरान इस ग्रुप ने जो कमिटमेंट, हिम्मत और निस्वार्थ भाव दिखाया है, उस पर मुझे गर्व है. खिलाड़ियों को बधाई और सपोर्ट स्टाफ को उनकी अटूट लगन के लिए धन्यवाद. मुझे पूरा भरोसा है कि यह टीम लगातार बेहतर करने की चाहत और सबसे ऊँचे स्टैंडर्ड को बनाए रखने के पक्के इरादे के साथ आगे बढ़ेगी। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे।

वैभव सूर्यवंशी ने किया शानदार प्रदर्शन

जिम्बाब्वे के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. पहले मैच में वैभव ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 19 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे मैच में वैभव 9 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 49 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 165.31 का रहा.

इतना ही नहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेली गई इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 196.10 की स्ट्राइक रेट और 50.33 के औसत से 151 रन बनाए. उनके बल्ले से 15 चौके और 9 छक्के निकले.

ये भी पढ़ें: T20 खत्म अब टेस्ट की बारी! अगली बार कब और किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

'उनमें हर दिन बेहतर बनने का जज्बा और सोच है…', VVS लक्ष्मण हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, बताई क्या है सबसे बड़ी खासियत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close