Sport : 'उनमें कॉन्फिडेंस और एनर्जी कम है…' एबी डिविलियर्स ने ऋषभ पंत के सलेक्शन पर उठाए सवाल, गंभीर पर भी दिया बड़ा बायन #INA

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 15 से लेकर 27 अगस्त तक 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान बीते मंगलवार यानी 28 जुलाई को हुआ था. भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड को लीड शुभमन गिल करेंगे. वहीं टीम में उपकप्तान के तौर पर केएल राहुल नजर आएंगे. वहीं टीम के सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह नजर आएंगे. इस सीरीज में सारांश जैन को पहली बार मौका मिला है. वहीं जिम्बाब्वे दौरे के बाद गौतम गंभीर भी इस सीरीज में वापसी करेंगे.
उससे पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किए जाने को लेकर बड़ा बायन दिया है. 42 साल के डिविलियर्स अपने यूट्यूब चैनल पर सारांश जैन और गौतम गंभीर को भी लेकर बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
🚨 . 🚨#TeamIndia’s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
ऋषभ पंत पर एबी डिविलियर्स ने उठाए सवाल
एबी डिविलियर्स ने कहा कि, ‘ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वाड में शामिल किया गया है, जो मेरे हिसाब से थोड़ा हैरानी की बात है. हमें देखना होगा कि उनकी फिटनेस कैसी है और उनमें परफॉर्म करने की कितनी इच्छा है क्योंकि आईपीएल के दौरान उनमें कॉन्फिडेंस और एनर्जी थोड़ी कम दिखी थी, लेकिन अब वो फिर से भारत के लिए खेल रहे हैं’.
सारांश जैन को लेकर डिविलियर्स ने बोली खास बात
डिविलियर्स ने सारांश जैन के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मेरे लिए सबसे बड़ा सरप्राइज सारांश जैन हैं. वह 33 साल के हैं और काफी समय से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं. वो शुभमन गिल को एक और ऑप्शन देंगे. उनका बैटिंग रिकॉर्ड भी अच्छा है, जिसमें कई फिफ्टी और कुछ सेंचुरी हैं. मैं उन्हें बैटिंग ऑल-राउंडर से ज्यादा बॉलिंग ऑल-राउंडर कहूंगा’.
Saransh Jain has earned his maiden Test call-up 👏
Take a look at the new off-spinner, who set the stage on fire with his stunning 5/49 in the Duleep Trophy final. 👌 pic.twitter.com/VIlTxFDhAy
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 28, 2026
गंभीर और लक्ष्मण पर डिविलियर्स का बड़ा बयान
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर के ब्रेक लेने और वीवीएस लक्ष्मण को मौका देने पर कहा है कि, ‘कभी-कभी आपको लगता है कि ब्रेक लेना सही है. आप आराम करते हैं, रिचार्ज होते हैं और खुद को मैनेज करते हैं लेकिन फिर आपको अचानक एहसास होता है कि खिलाड़ी सच में किसी और की मौजूदगी का मजा ले रहे हैं. मुझे नहीं पता कि इसमें कुछ और भी है या नहीं, लेकिन शायद वीवीएस लक्ष्मण गौतम गंभीर पर थोड़ा दबाव डाल रहे हैं और उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर कर रहे हैं. यह तो वक्त ही बताएगा’.
Patience. Discipline. Character. 🏏 🤍#RP17 pic.twitter.com/L292kuPfyy
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) June 5, 2026
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल [उपकप्तान], यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.
| मैच | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | भारत vs श्रीलंका | गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल | सुबह 10:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | भारत vs श्रीलंका | सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो | सुबह 10:00 बजे |
ये भी पढ़ें : आ गई ना सच्चाई सामने! 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी के खेलने पर आया बड़ा अपडेट, BCCI का प्लान हुआ रिवील
'उनमें कॉन्फिडेंस और एनर्जी कम है…' एबी डिविलियर्स ने ऋषभ पंत के सलेक्शन पर उठाए सवाल, गंभीर पर भी दिया बड़ा बायन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,