Sport : ज्ञानेश्वरी यादव ने भारत को दिलाया तीसरा सिल्वर मेडल, 199 किलो वजन में किया कमाल #INA

Commonwealth Games 2026: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को तीसरा सिल्वर मेडल मिल गया है. भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत को अपने नाम किया. ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया. इसके साथ ही उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर दूसर स्थान हासिल किया. नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला दिदिह ने कुल 206 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया. जबकि कनाडा की रेबेका ग्रोउलेक्स ने कुल 178 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारत अब तक ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 5 मेडल जीत चुका है, जिसमें से 4 मेडल सिर्फ वेटलिफ्टिंग में आए हैं. भारत अब तक एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक कांस्य पदक जीत चुका है.

ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच से ही की थी दमदार शुरुआत

ज्ञानेश्वरी यादव अपनी प्रतियोगिता की शुरुआत से ही गोल्ड मेडल की दावेदार थीं, लेकिन वे सिर्फ 7 किलो के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं. उन्होंने स्नैच के अपने पहले प्रयास में 82 किलो वजन उठाया. इसके बाद स्नैच के दूसरे प्रयास में उन्होंने 85 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाया. फिर स्नैच के तीसरे प्रयास में ज्ञानेश्वरी यादव ने 88 किलो वजन उठाया. स्नैच में उनके तीनों प्रयास सफल रहे. ज्ञानेश्वरी का तीसरे प्रयास में 88 किलो वजन उठाना कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी था, लेकिन नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला दिदिह ने 93 किलो वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बना दिया.

क्लीन एंड जर्क में ज्ञानेश्वरी से आगे रहीं दिदिह

स्नैच के बाद नाइजीरिया की दिदिह क्लीन एंड जर्क में भी ज्ञानेश्वरी से आगे निकल गई थीं. क्लीन एंड जर्क में ज्ञानेश्वरी ने पहले प्रयास में 103 किलो वजन सफलतापूर्ण उठाया. इसके बाद उन्होंने 107 किलो और 111 किलो का वजन भी उठाया. क्लीन एंड जर्क में भी ज्ञानेश्वरी के तीनों प्रयास सफल रहे, लेकिन दिदिह स्नैच की ही तरह ज्ञानेश्वरी से से क्लीन एंड जर्क में भी आगे रहीं. दिदिह ने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में कुल 105 किलो वजन उठाया. इसके बाद दूसरे प्रयास में 110 किलो वजह उठाया. इसके बाद दिदिह ने तीसरे प्रयास में 113 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया. 

ज्ञानेश्वरी यादव ने भारत को दिलाया तीसरा सिल्वर मेडल, 199 किलो वजन में किया कमाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close