Sport : Explainer: साल 1985 से लेकर 2022 तक…, भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट में हुई खुब टक्कर, जानें सभी 15 टेस्ट सीरीज का रिजल्ट #INA

Table of Contents

IND vs SL: भारतीय टीम अगले महीने अगस्त में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. बता दें कि टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज खेलेगी. हालांकि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ घर में 2017 के बाद टेस्ट सीरीज जरूर खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा, तो चलिए सीरीज शुरु होने से पहले जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका की टेस्ट सीरीज में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है. 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट सीरीज खेला गया है, जिसमें से टीम इंडिया ने 9 टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की. जबकि श्रीलंका की टीम सिर्फ 3 टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हो पाई है. वहीं 3 टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ है. यानी टीम इंडिया का पलड़ा श्रीलंका के खिलाफ भारी रहा है. इतना ही नहीं भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसकी धरती पर भी जाकर कई बार हराया है.

भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुदीन, सौरभ गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा कप्तानी कर चुके हैं. 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1985

भारत और श्रीलंका के बीच पहली बार साल 1982/83 में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था. यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था. इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी सुनील गावस्कर ने की थी. बता दें कि यह सिर्फ एक टेस्ट मैच था. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट सीरीज साल 1985 में खेला गया था. कपिल देन की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेला गया. इस सीरीज का पहला और तीसरा मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. जबकि दूसरे टेस्ट मैच श्रीलंका ने जीतकर सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया. 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1986/87

इसके बाद साल 1986/87 में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने भारत का दौरा किया था. दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था. जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था. इसके बाद भारतीय टीम ने साल 1990/91 में एकमात्र टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका की मेजबानी की. मोहम्मद अजहरुदीन की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस मैच को जीता था.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1993

टीम इंडिया ने साल 1993 में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. इस सीरीज का 2 मैच ड्रॉ रहा था. जबकि एक मैच जीतकर भारतीय टीम ने मोहम्मद अजहरुदीन की कप्तानी में सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था. 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1993/94 

इसके बाद श्रीलंका की टीम साल 1993/94 में भारतीय दौरे पर आई और दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. इस सीरीज को टीम इंडिया ने मोहम्मद अजहरुदीन की ही कप्तानी में श्रीलंका को 3-0 से सूफड़ा साफ किया था. 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1997/98

इसके बाद टीम इंडिया ने साल 1997 में श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. दोनों मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ और सीरीज का बेनतीजा रहा था. इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी. फिर इसी साल 1997/98 में भारत ने अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेला. यह सीरीज भी तेंदुलकर की कप्तानी में खेला गया और तीनों मैच ड्रॉ रहा था. 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 2001

भारतीय टीम ने साल 2001 में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था. इस सीरीज को श्रीलंका ने 2-1 से अपने नाम किया था. इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान सौरभ गांगुली थे. 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 2005/06

इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2005/06 में अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेला था. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-10 से अपने नाम किया. इस सीरीज के एक मैच में वीरेंद्र सहवाग ने कप्तानी की थी. जबकि 2 टेस्ट मैचों में राहुल द्रविड़ कप्तान थे.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 2008

इसके बाद साल 2008 में भारत ने अनिल कुंलबे की कप्तानी में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच कुल 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपना नाम किया था. 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, 2009/10

एमएस धोनी के कप्तान बनने के बाद भारत ने अपने घर पर श्रीलंका के खिलाफ साल 2009/10 में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेला. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम किया. इसके बाद साल 2010 में ही भारत ने श्रीलंका दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेला और यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था. 

यह भी पढ़ें:  VIDEO: फैन ने ऐसी जगह मांगा ऑटोग्राफ, खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए ईशान किशन, वायरल हुआ वीडियो

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 2015, 2017

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2015 में श्रीलंका दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी और इसे 2-1 से अपने नाम किया था. फिर 2027 में भारत ने आखिरी बार श्रीलंका का दौरा किया, जहां 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, 2022

इसके बाद साल 2021-22 में श्रीलंका ने भारत का दौरा किया, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. इस सीरीज को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम किया था. 

यह भी पढ़ें:  CSK में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? मान ली अगर MI की ये शर्त तो येलो जर्सी में मचाएंगे धमाल, इन खिलाड़ियों के बदले होगा ट्रेड

Table of Contents

Explainer: साल 1985 से लेकर 2022 तक…, भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट में हुई खुब टक्कर, जानें सभी 15 टेस्ट सीरीज का रिजल्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close