खबर शहर , आगरा में बारिश का कहर: नाले में समाई पूरी सड़क, कई मकानों में आई दरारें; दहशत में लोग – INA

आगरा के सुभाष बाजार हादसे को अभी लोग भूले भी नहीं हैं कि ताजगंज क्षेत्र में नया मामला सामने आ गया। बारिश के बाद नवादा पातीराम बगीची में सड़क धंस गई। ये पूरी सड़क नाले में समा गई। आस पास के कई मकानों में दरारें आ गई। स्थानीय लोगों ने जमीन में लगातार पानी रिसने से बड़े हादसे की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि घटना के कई घंटे बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
Table of Contents