Sport : वैभव सूर्यवंशी ने किसके लिए किया था 'A' वाला स्पेशल सेलिब्रेशन? मैच के बाद खुद बताई सच्चाई #INA

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. भारत की इस जीत में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. भले ही वैभव अपनी डेब्यू सीरीज में कुछ खास न कर सके हो, लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. तो आइए जानते हैं कि अपनी इस फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्या-क्या कहा…

वैभव सूर्यवंशी ने किसे डेडिकेट की पहली इंटरनेशनल फिफ्टी?

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी को वैभव ने परिवार और कोचों को डेडिकेट किया.

BCCI.tv पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, “जब आप अपने करियर की शुरुआत में होते हैं और आपको ऐसी पारियां खेलने को मिलती हैं और आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो इससे आने वाले मैचों के लिए आत्मविश्वास बढ़ता है. मुझे ऐसा लगा कि मैं अपनी लय में था और मैंने बस अपनी ताकत का इस्तेमाल किया, बस इतना ही. मैं अपनी इस फिफ्टी को अपने परिवार, अपने कोच और उन सभी लोगों को डेडिकेट करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे अच्छे और बुरे दौर में मेरा साथ दिया है.”

किसके लिए किया A वाला सेलिब्रेशन?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अर्धशतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 2 स्पेशल सेलिब्रेशन किए. पहला A वाला सेलिब्रेशन और दूसरा इससे अलग था. वैभव ने बताया कि A वाला सेलिब्रेशन तो उन्होंने अपनी मम्मी के लिए किया था और दूसरा वाला रिंकू सिंह से कुछ बातचीत हुई थी, उसपर था. बता दें, वैभव की मम्मी का नाम आरती सूर्यवंशी है.

वैभव ने कहा, “मम्मी के लिए किया था. फिर हमारा और रिंकू भईया की कुछ बात हुई थी, उसपर किया. आप कह सकते हैं कि मुझे यहां का माहौल पसंद है. कुछ मैदान ऐसे होते हैं जहां रन बनाना बहुत अच्छा लगता है, शायद यह भी वैसा ही है, लेकिन मैं इसे हल्के में नहीं ले रहा हूं. मैं बस टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने और जब भी खेलूँ, अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं.”

“मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि बस जहां भी खेलूं अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं और टीम में योगदान देने और अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश कर रहा हूं.”

अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. ये मैच भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा. ऐसे में अब आप वैभव सूर्यवंशी को अगली बार 25 जुलाई को एक्शन में देख सकेंगे. आपको बता दें, दूसरा और तीसरा टी-20 मैच 25 और 26 जुलाई को होगा. ऐसे में आपको बैक टू बैक 2 दिन वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने को मिलने वाला है. उम्मीद रहेगी कि वह एक बार फिर अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलेंगे.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगा चुका है ये बल्लेबाज, क्या नाम जानते हैं आप?

वैभव सूर्यवंशी ने किसके लिए किया था 'A' वाला स्पेशल सेलिब्रेशन? मैच के बाद खुद बताई सच्चाई





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close