Sport : Explainer: सिर्फ क्रिकेट खेलने से कैसे बन जाते हैं DSP,जानिए क्या होती है इसकी पूरी प्रक्रिया #INA

How Cricketers Become DSP : भारत में क्रिकेट के लिए क्रेज देखते ही बनता है. हमारे देश में 10 में से 5 व्यक्ति क्रिकटेर बनना चाहते हैं. वो टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. एक क्रिकेटर बनने की यात्रा बहुत ज्यादा कठिन होती है. एक खिलाड़ियों को पहले एकडेमी और फिर स्कूल और बाद में कॉलेज लेवल पर क्रिकेट के मैदान पर अच्छा करना होता है. इसके बाद उनसे अपने राज्य के लिए अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 खेलने का मौका दिया जाता है. तब जाकर वो टीम इंडिया के लिए ओर कदम बढ़ाता है. 

इनमें से कई खिलाड़ी भारत के लिए अंडर-19 खेलते हैं लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाते हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी भारत के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वो राणजी ट्रॉफी, विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अन्य बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जाने वाली घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाते हैं. इसमें से कुछ क्रिकेटर होते हैं, जो इन चुनौतियों को पार करते हैं और देश के लिए क्रिकेट खेल पाते हैं. 

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी जब बल्ले और बॉल के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, तो उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनको इनाम दिया जाता है. ये इनाम उनको राज्य सरकारों द्वारा और देश की सरकार द्वारा दिया जाता है. इंडियन क्रिकेटर्स को उनके इस योगदान के लिए तमाम तरह के पद दिए जाते हैं. उनको सैना और रक्षा समेत बैंकिंग और अन्य सरकारी पद भी दिए जाते हैं. 

क्रिकेटर्स को मिलते हैं ये पद?

इन पदों में लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel), ग्रुप कैप्टन (Group Captain), पुलिस उपाधीक्षक (DSP), असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) और आयकर अधिकारी (Income Tax Officer) जैसे अन्य पद दिए जाते हैं. भारत में एम.एस. धोनी और कपिल देव को प्रादेशिक सेना (Territorial Army) द्वारा यह मानद रैंक दी गई है. वहीं सचिन तेंदुलकर को भारतीय वायुसेना (IAF) में मानद पद दिया गया है. वहीं जोगिंदर शर्मा (हरियाणा), हरभजन सिंह (पंजाब) के अलावा मोहम्मद सिराज (तेलंगाना) को भी डीएसपी का पद दिया गया है.  वहीं केएल राहुल, ईशान किशन और उमेश यादव को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में पद मिला हुआ है. इसके साथ-साथ अन्य सरकारी क्षेत्रों में भी इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है.

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाशदीप को बिहार सरकार ने DSP बनाया था. आज उनको बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी का नियुक्त पत्र देकर पद पर पोस्ट कर दिया है. इसके साथ ही तमाम क्रिकेटर्स फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्रिकेटर्स सिर्फ क्रिकेट खेलकर DSP कैसे बन जाते हैं. अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं कि, किस तरह से क्रिकेटर्स खेलकर डीएसपी बन जाते हैं.

क्रिकेटर्स कैसे बनते हैं DSP?

भारत में एक इंडियन टीम का क्रिकेटर DSP (Deputy Superintendent of Police) कैसे बन जाता है. अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो हम आपको बता दें कि, क्रिकेटर्स के डीएसपी बनने के मामले में खिलाड़ी सामान्य भर्ती परीक्षा देकर नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स कोटा या सरकार द्वारा विशेष नियुक्ति के जरिए DSP बना जाते हैं. सरकार खेल के क्षेभ में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर उनको DSP नियुक्त करती है. 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

खिलाड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया हो और बेहतरीन प्रदर्शन किया हो.
बड़े टूर्नामेंट (विश्व कप, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ आदि) में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों.

राज्य सरकार की खेल नीति

कई राज्य सरकारें उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधे पुलिस विभाग में DSP या समकक्ष पद पर नियुक्त करती हैं.
यह नियुक्ति संबंधित राज्य की खेल नीति और उपलब्ध पदों पर निर्भर करती है.

स्पोर्ट्स कोटा

कुछ राज्यों में पुलिस विभाग में खिलाड़ियों की भर्ती खेल कोटे के तहत होती है.
हालांकि DSP जैसे गजटेड पद के लिए सभी राज्यों में नियम एक जैसे नहीं हैं.

ये महिला क्रिकेटर्स भी संभालती हैं DSP का पद

भारतीय क्रिकेटर की बात करें तो, इसमें महिला क्रिकेट भी शामिल हैं. ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भी 3 बड़ी खिलाड़ियों को भी पिछले कुछ सालों में DSP बनाया गया है. इसमें भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम शामिल हैं. वहीं आगरा की दीप्ति शर्मा जो इंडियन क्रिकेट टीम की सर्वेश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं, और भारतीय क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी अपने-अपने राज्यों में DSP हैं. ऋचा अपने विस्फोटक अंदाज और छक्के-चौके लगाने के लिए जानी जाती हैं. 

DSP बने भारतीय क्रिकेटर्स की पूरी सूची

क्रिकेटर राज्य/विभाग स्थिति
जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस DSP (पदोन्नति के बाद)
हरभजन सिंह पंजाब पुलिस DSP पद की पेशकश/नियुक्ति (रिपोर्टों के अनुसार)
हरमनप्रीत कौर पंजाब पुलिस DSP
मोहम्मद सिराज तेलंगाना पुलिस DSP
दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस DSP
ऋचा घोष पश्चिम बंगाल पुलिस DSP
आकाश दीप बिहार पुलिस DSP
मुकेश कुमार बिहार पुलिस DSP

ये भी पढ़ें : किस वजह से इन 5 इंडियन क्रिकेटर्स का करियर हुआ बर्बाद, कोच या कप्तान कौन है जिम्मेदार?

Explainer: सिर्फ क्रिकेट खेलने से कैसे बन जाते हैं DSP,जानिए क्या होती है इसकी पूरी प्रक्रिया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close