Sport : Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में रहा भारत का दबदबा, उन्हें किया गया बाहर, इस बार नहीं होगी मेडलों की बरसात #INA

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होगी. इस बार कम बजट होने की वजह से सिर्फ 4 ही वेन्यू पर इन खेलों का आयोजन होगा. हालांकि, इस बार का राष्ट्रमंडल खेल बीते 32 सालों का सबसे छोटा संस्करण होगा. इस बार भारत के लिए मेडलों की संख्या कम होने की संभावना है. भारत ने इसी सदी में कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन किया है और मेडलों की झड़ी लगाई है, लेकिन इस बार भारत को कम मेडल मिल सकते हैं; क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में से कुछ खेलों को हटा दिया गया है. इस बार सिर्फ 10 खेलों का ही आयोजन होगा. जिन खेलों को शामिल किया गया है, उनमें भारत ने बहुत अधिक मेडल नहीं जीते हैं. ग्लासगो संस्करण में कुल 10 खेलों में 215 मेडल इवेंट्स होंगे. इसमें भारत की ओर से 126 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है.
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के कितने इवेंट
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से कई खेलों को हटा दिया गया है, जिनमें शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती और बैडमिंटन जैसे पॉपुलर खेल शामिल हैं. इन खेलों में भारत का दबदबा ज्यादा रहा है. फुल टीम स्पोर्ट्स में सिर्फ नेटबॉल और बास्केटबॉल 3×3 फॉर्मेट शामिल हैं. इस खेल के खर्च को कम करने के लिए कई आउटडोर इवेंट्स को भी हटाया गया है, जबकि लॉन बॉल्स खुले मैदान की जगह इनडोर में खेला जाएगा.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से इतने खेले को किया गया बाहर
- एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
- तैराकी और पैरा तैराकी
- आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
- ट्रैक साइक्लिंग और पैरा साइक्लिंग
- नेटबॉल
- वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग
- बॉक्सिंग
- जूडो
- लॉन बॉल्स और पैरा बॉल्स
- 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
लागत को कम रखने के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खेल एक छोटे से दायरे में मौजूद जगहों पर ही आयोजित किए जाएंगे. वहीं एथलीटों और सपोर्ट स्टाफ को नए CWG विलेज के बजाय मौजूदा होटलों में ठहराया जाएगा. इस तरह, सिर्फ चार जगहों पर खेलों का आयोजन होने के कारण और सुविधाओं की कमी की वजह से कई खेलों को इससे बाहर कर दिया गया है.
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी से किया था मना
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को करनी थी. साल 2022 के आखिर में इस बात की पुष्टि हुई थी कि ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा, लेकिन खर्च ज्यादा होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 9 महीने बाद ही इन खेलों की मेजबानी से अपने हाथ पीछे खींच लिए. इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने जल्दबाजी में किसी दूसरे मेजबान की तलाश की और आखिरकार स्कॉटलैंड का ग्लासगो इसकी मेजबानी के लिए तैयार हुआ. अक्टूबर 2024 में ग्लासगो को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेजबान शहर के रूप में घोषित किया गया.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किस गेम में कितने खिलाड़ी लेंगे भाग?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 126 भारतीय एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जो सभी खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. भारत ने पैरा खेलों सहित खेलों में 77 पुरुष और 48 महिला एथलीटों को भेजा है.
* एथलेटिक्स: 32 खिलाड़ी (10 महिलाएं, 22 पुरुष)
* मुक्केबाजी: 14 खिलाड़ी
* जूडो: 14 खिलाड़ी
* भारोत्तोलन (Weightlifting): 12 खिलाड़ी
* कलात्मक जिम्नास्टिक (Artistic Gymnastics): 8 खिलाड़ी
* ट्रैक साइकिलिंग: 6 खिलाड़ी
* बॉल्स (Bowls): 6 खिलाड़ी
* तैराकी (Swimming): 5 खिलाड़ी
पैरा खेल (कुल खिलाड़ी)
* पैरा एथलेटिक्स: 11 खिलाड़ी
* पैरा पावरलिफ्टिंग: 7 खिलाड़ी
* पैरा तैराकी: 6 खिलाड़ी
* व्हीलचेयर बास्केटबॉल: 4 खिलाड़ी
* पैरा ट्रैक साइकिलिंग: 1 खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या ODI वर्ल्ड कप 2027 में भारत का जीतना तय? जानें FIFA में स्पेन की जीत से क्यों बन रहा ये दिलचस्प संयोग
Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में रहा भारत का दबदबा, उन्हें किया गया बाहर, इस बार नहीं होगी मेडलों की बरसात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,