Sport : वैभव सूर्यवंशी के लिए ट्रांसलेटर बने कप्तान श्रेयस अय्यर, मैच प्रेजेंटेशन के दौरान इंग्लिश में दोहराए शब्द #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड जीतने का कारनामा किया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 16 साल बाद जिम्बाब्वे की सरजमीं पर क्लीन स्वीप किया. वैभव इस पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के अवॉर्ड से नवाजा गया. इस दौरान मैच प्रेजेंटेशन में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला, जब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी के लिए ट्रांसलेटर बन गए.

वैभव सूर्यवंशी के शब्दों को श्रेयस अय्यर ने इंग्लिश में किया अनुवाद

वैभव सूर्यवंशी को उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के बारे में जानने के लिए जब मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्हें बुलाया गया तो कप्तान श्रेयस अय्यर भी उनके साथ आए. वैभव ने हिन्दी में अपनी बात बोली, जिसे श्रेयस अय्यर ने इंग्लिश में अनुवाद किया. 

वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन पर कहा, “यह सचमुच बहुत अच्छा लगा. हरारे पहुंचने के बाद 2-3 दिनों के दौरान हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही थी. मैंने यहां अंडर-19 विश्व कप भी खेला है, इसलिए मुझे इस मैदान पर खेलने में बहुत मजा आता है. कप्तान, कोच और सभी ने मेरा पूरा समर्थन किया, इसलिए मैं बहुत खुश हूं. मेरा खेल बिल्कुल वैसा ही है जैसा मैं टी20 क्रिकेट में खेलता हूं.” 

POTM और POTS का अवॉर्ड सपना सच होने जैसा है – वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा, “मैं टीम के लिए बस वही करने की कोशिश कर रहा था. तीनों मैचों में, मैंने टीम को एक अच्छी शुरुआत देने का प्रयास किया. अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिल जाती, तो मैं उस पारी को और बड़ा बनाना चाहता था. मेरी बस यही सोच थी. अभ्यास के दौरान मैं जो करता हूं, उसी को मैच में भी दोहराने की कोशिश करता हूं. यह एक सपना सच होने जैसा है, पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बनना.” 

वैभव सूर्यवंशी ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेइंग ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस टी20 सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की. इस सीरीज के तीनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने 50.33 की औसत और 196.10 के स्ट्राइक रेट से कुल 151 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 9 छक्के शामिल थे. इस युवा बल्लेबाज ने पहले मैच में 50, दूसरे में 20 और तीसरे मैच में 81 रनों की आक्रामक पारियां खेलीं. वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. 

सीरीज जीत के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीरीज जीतने के बाद कहा, “जैसा कि हमने देखा कि वे (वैभव) कितने निडर हैं, उन्होंने शानदार इरादा और बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है. बतौर कप्तान यह मेरी पहली जीत है, इसलिए यह बेहद खास है. इनमें से कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में बहुत सारे मैच खेले हैं. मैं बस यह सुनिश्चित करता हूं कि वे सहज महसूस करें. आपके खिलाड़ियों का आगे आना और जिम्मेदारी लेना बेहद जरूरी होता है. आगे की राह चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन अगर वे ऐसा ही साहस दिखाते रहे, तो नतीजे अच्छे आएंगे. परिस्थिति चाहे जो भी हो, हमें टीम को जीत तक ले जाना होगा.” 

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM: मयंक यादव ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय, भुवी की कर ली बराबरी

वैभव सूर्यवंशी के लिए ट्रांसलेटर बने कप्तान श्रेयस अय्यर, मैच प्रेजेंटेशन के दौरान इंग्लिश में दोहराए शब्द





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close