Sport : बाबर आजम बने पाकिस्तान के लिए 16000 इंटरनेशनल बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानें कौन-कौन कर चुका है ऐसा #INA

Babar Azam Record: पाकिस्तान की मेजबानी में ट्राई सीरीज खेली जा रही है, जिसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें भी खेल रही हैं. इस सीरीज के पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसे मेजबानों ने जीत लिया. इस मैच में बाबर आजम ने 45 रन की पारी खेली और इसकी बदौलत एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया. बाबर ने 16000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं और वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले पाकिस्तान के महज 5वें बल्लेबाज बने हैं. 

बाबर आजम ने पूरे किए 16000 इंटरनेशनल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में 57 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके लगाए. बाबर आजम ने इस पारी के दौरान अपने 16000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं, वह ऑलओवर क्रिकेट में ऐसा करने वाले 37वें खिलाड़ी बन गए हैं, तो वहीं पाकिस्तान के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने वाले महज 5वें बल्लेबाज बन गए.

बाबर आजम ने 2015 से अब तक पाकिस्तान के लिए 355 मैच खेले हैं, जिसकी 399 पारियों ेमं 45.3 के औसत से 16038 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 शतक और 111 अर्धशतक निकले हैं.

4- जावेद मियांदाद

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर जावेद मियांदाद का नाम आता है. जावेद ने 1975 से 1996 के बीच 482 मैच खेले, जिसकी 544 पारियों में उन्होंने 34.65 के औशत से 16252 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 85 अर्धशतक लगाए.

3- मोहम्मद यूसुफ

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. उन्होंने 1998 से 2010 के बीच 381 मैच खेले, जिसकी 432 पारियों में 45.52 के औशत से 17300 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 39 शतक और 97 अर्धशतक लगाए.

2- यूनिस खान

यूनिस खान पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. यूनिस ने 2000 से 2017 के बीच पाकिस्तान के लिए 408 मैच खेले, जिसकी 491 पारियों में 39.88 के औसत से 17790 रन बनाए. इस दौरा उन्होंने 41 शतक और 83 अर्धशतक लगाए हैं.

1- इंजमाम उल हक

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड इंजमाम उल हक के नाम पर दर्ज है. इंजमाम ने 1991 से 2007 के बीच 499 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 551 पारियों में उन्होंने 43.32 के औसत से 20580 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 35 शतक और 129 अर्धशतक निकले हैं.

पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंक

खिलाड़ी

करियर

मैच

पारियां

औसत

रन

शतक

अर्धशतक

1

इंजमाम उल हक

1991–2007

499

551

43.32

20,580

35

129

2

यूनिस खान

2000–2017

408

491

39.88

17,790

41

83

3

मोहम्मद यूसुफ

1998–2010

381

432

45.52

17,300

39

97

4

जावेद मियांदाद

1975–1996

482

544

34.65

16,252

23

85

5

बाबर आजम

2015–वर्तमान

355

399

45.30

16,038

32

111

ये भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतजार! रोहित शर्मा-विराट कोहली इस दिन एक्शन में लौटेंगे, खेलेंगे 5 वनडे मैच, नोट कर लो डेट और टाइमिंग

बाबर आजम बने पाकिस्तान के लिए 16000 इंटरनेशनल बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानें कौन-कौन कर चुका है ऐसा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close