Sport : भारत के बाद अब ग्रुप-A से पाकिस्तान ने भी किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, जानिए नॉकआउट में किससे होगा सामना? #INA

Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 में सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम और हांगकांग क्रिकेट टीम के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया. दुबई में खेले गए उस मुकाबले को 72 रनों से जीतकर पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वुमेन्स एशिया कप 2026 के ग्रुप-ए से भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले ही नॉकआउट में जगह बना ली थी और अब ये पाकिस्तान भी अगले राउंड में पहुंच गई है. नतीजन, थाईलैंड और हांगकांग की टीमें बाहर हो गई हैं.
पाकिस्तान ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई
A brilliant bowling performance helps Pakistan . secure the Women’s Asia Cup 2026 semi-final spot 🙌
📸: @ACCMedia1
📝: https://t.co/dL7iJte2lk pic.twitter.com/JouTcv0Unv
— ICC (@ICC) September 7, 2026
महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप-ए से भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था और अब पाकिस्तान की टीम ने भी दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पाकिस्तान की टीम ने लीग स्टेज पर 3 मैच खेले, जिसमें उसने 2 मैच थाईलैंड और हांगकांग के खिलाफ जीता, जबकि टीम इंडिया के हाथों उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, ग्रुप-बी से श्रीलंका क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब देखने वाली बात होगी कि दूसरी टीम कौन सी होती है, जो टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करेगी.
ऐसा रहा मैच का हाल
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच दुबई के मैदान पर अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बोर्ड पर लगा दिए. फिर, 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम 19 ओवर में 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. नतीजन, पाकिस्तान की टीम ने इस मैच करो 72 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम कर लिया और 2 अहम अंक हासिल कर लिए.
Fatima Sana knows Pakistan will need . improve if they are . mix it with unbeaten Sri Lanka at the Asia Cup semi-finals 🏏https://t.co/e6jVKZMbyn
— ICC (@ICC) September 8, 2026
पाकिस्तान का किससे होगा सामना?
ग्रुप-A से टीम इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि ग्रुप-B से अब तक सिर्फ श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाई है. मगर, तय हो गया है कि महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. हालांकि, अब तक ये डिसाइड नहीं हुआ है कि भारतीय क्रिकेट टीम नॉकआउट में किसके साथ मैच खेलेगी.
Carrying the positive momentum forward 🙌
Captain Harmanpreet Kaur on the takeaways from #TeamIndia’s league stage wins 👌👌 – By @mihirlee_58 #WomensAsiaCup | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/RW5IonRgWj
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 7, 2026
चूंकि, पहले सेमीफाइनल के लिए भारत तो क्वालीफाई कर चुकी है. मगर, अभी ग्रुप-B से अगले राउंड में पहुंचने वाली टीम का नाम कंफर्म नहीं हुआ है. मगर, समीकरण देखें तो बांग्लादेश के अगले राउंड में पहुंचने की संभावना नजर आ रही है, क्योंकि टीम ने 2 मैच खेले हैं और एक मैच जीता है. 2 अंक और +1.677 नेट रन रेट के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर काबिज है. अब बांग्लादेश अपना आखिरी लीग मैच यूएई के साथ खेलने वाली है. यदि बांग्लादेश उसे जीतता है, तो उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा, लेकिन अगर हारता है, तो यूएई की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और फिर भारत के साथ मुकाबला खेलेगी.
ये भी पढ़ें: Explainer: 26 रनों का वो भूत जिससे आज भी डरता है टेस्ट क्रिकेट! क्या कभी नहीं टूटेगा 71 साल पुराना ‘कलंक’?
भारत के बाद अब ग्रुप-A से पाकिस्तान ने भी किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, जानिए नॉकआउट में किससे होगा सामना?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,