Sport : उम्र में धोखाधड़ी मामले में बाहर हुए खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का BCCI ने किया ऐलान, जानिए किसे मिला मौका #INA

IND U19 VS AUS U19: हाल ही में उम्र में बीसीसीआई ने उम्र में धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों पर बैन लगाया था, जिसमें एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल मिला, जो अपकमिंग ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज का हिस्सा था. उस खिलाड़ी का नाम है रोहित, जो अब राजकोट और अहमदाबाद में खेली जाने वाली अंडर-19 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में अब बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.
रोहित को उम्र में धोखाधड़ी के लिए किया गया बैन
BCCI ने बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर उम्र संबंधी धोखाधड़ी के मामले में 2 साल का बैन लगाया है. रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी भारत U-19 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन दस्तावेजों की जांच के दौरान उनकी उम्र को लेकर विसंगतियां सामने आईं.
रिपोर्ट्स की मानें, उनके पास अलग-अलग जन्म वर्ष वाले तीन जन्म प्रमाणपत्र पाए गए, जबकि आधार रिकॉर्ड में भी अलग-अलग जन्म वर्ष दर्ज थे. इसके बाद BCCI ने उन्हें घरेलू क्रिकेट से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया. उम्र में हेरफेर को लेकर बोर्ड की यह कार्रवाई युवा क्रिकेट में निष्पक्षता बनाए रखने की उसकी सख्त नीति को दर्शाती है.
🚨 𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘 🚨
Aryan Savsani & Tanmay Baloda added . India U19 squads for Australia U19 fixtures.
Details 🔽https://t.co/sDGpWtgBhs
— BCCI (@BCCI) September 8, 2026
BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बीसीसीआई ने मंगलवार की सुबह प्रेस रिलीज के जरिए रोहित यादव के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. प्रेस रिलीज में बताया गया कि जूनियर क्रिकेट कमेटी ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सवासानी को भारत की अंडर-19 वन-डे टीम में रोहित यादव के रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया है, जबकि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को मल्टी-डे टीम में उनके रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया गया है.
रोहित, जिन्हें राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ आगामी मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम में नामित किया गया था, उनको उम्र संबंधी धोखाधड़ी के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है.
CAB Bars 65 Cricketers Over Alleged Age Fraud 🚨
The Cricket Association of Bengal has barred 65 cricketers following allegations of age-related fraud, in a move that has sent shockwaves through Bengal’s cricketing circles. The list includes current India U19 international… pic.twitter.com/ssb3qIQapg
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 4, 2026
ऐसी हैं दोनों टीमें
एक दिवसीय मैचों के लिए भारत अंडर-19 की अपडेटेड टीम: लक्ष्य रायचंदानी (C), यशबर्धन चौहान (VC), रजत बघेल (WK), आर्यवीर सहवाग, V.K. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सवासानी
मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत अंडर-19 की अपडेटेड टीम: यशबर्धन चौहान (C), लक्ष्य रायचंदानी (VC), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (WK), अभिप्राय विश्वास (WK), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बलोदा
ऐसा है पूरा शेड्यूल
| मैच | फॉर्मेट | तारीख | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|
| पहला मैच | यूथ ODI | 18 सितंबर 2026 | सुबह 9:00 बजे | राजकोट |
| दूसरा मैच | यूथ ODI | 21 सितंबर 2026 | सुबह 9:00 बजे | राजकोट |
| तीसरा मैच | यूथ ODI | 23 सितंबर 2026 | सुबह 9:00 बजे | राजकोट |
| पहला मल्टी-डे | 4-दिवसीय | 27-30 सितंबर 2026 | सुबह 9:30 बजे | राजकोट |
| दूसरा मल्टी-डे | 4-दिवसीय | 5-8 अक्टूबर 2026 | सुबह 9:30 बजे | अहमदाबाद, B ग्राउंड |
ये भी पढ़ें: भारत के बाद अब ग्रुप-A से पाकिस्तान ने भी किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, जानिए नॉकआउट में किससे होगा सामना?
उम्र में धोखाधड़ी मामले में बाहर हुए खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का BCCI ने किया ऐलान, जानिए किसे मिला मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,