Sport : अभिषेक शर्मा के पास है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ इतने छक्के लगाते ही रच देंगे कीर्तिमान #INA

IND vs WI: भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से चर्चाओं में हैं. अभिषेक कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. वे मैदान पर आते ही बड़े शॉट्स खेलते हैं, जिससे विरोधी गेंदबाज दबाव में आ जाते हैं. हाल ही में एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में 61 रन और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 69 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. अब अभिषेक की नजर टी20 इंटरनेशनल में छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाने पर है.

टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के के करीब अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने बल्ले से गहरी छाप छोड़ी है. उन्होंने भारत के लिए खेले 66 मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2065 रन जोड़े हैं, जिसमें 3 शानदार शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, अभिषेक बड़े शॉट्स खेलने में भी काफी आगे हैं. वह अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 142 छक्के जड़ चुके हैं और अब उन्हें 150 छक्कों का जाजुई आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 8 छक्कों की जरूरत है, जिससे वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे. इसके अलावा, वह 199 चौके लगा चुके हैं और चौकों का दोहरा शतक पूरा करने से मात्र 1 कदम दूर हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें टी20 मैच में अभिषेक इन दोनों बड़े कीर्तिमानों को अपने नाम करना चाहेंगे. 

रोहित शर्मा अभी भी टॉप पर मौजूद

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का महारिकॉर्ड आज भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. ‘हिटमैन’ ने अपने करियर की 151 पारियों में कुल 205 छक्के जड़े हैं. हालांकि रोहित अब इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन दुनिया के गिने-चुने बल्लेबाों में शामिल उनका यह रिकॉर्ड आज भी अटूट है. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर सूर्यकुमार यादव काबिज हैं. सूर्या ने महज 107 पारियों में ही 179 छक्के ठोक दिए हैं. 

हार्दिक पांड्या भी टॉप-5 में शामिल

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में हार्दिक पांड्या चौथे स्थान पर काबिज हैं. टीम इंडिया के इस स्टार ऑलराउंडर ने 109 पारियों में अब तक 126 छक्के जड़े हैं, और वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी टीम को मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. वहीं, रन मशीन के नाम से जाने जाने वाले विराट कोहली 117 पारियों में 124 छक्कों के साथ इस एलीट लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. किंग कोहली हालांकि इस छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनके बनाए ये शानदार आंकड़े आज भी इस लिस्ट में उनका दबदबा बनाए हुए हैं.

क्या अभिषेक बनाएंगे नया रिकॉर्ड?

भारत की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले धाकड़ बल्लेबाज़ों में संजू सैमसन का नाम भी शान से शामिल है. लेकिन जिस तूफानी रफ्तार से युवा ओपनर अभिषेक शर्मा बाउंड्री पार गेंदें भेज रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि वह बहुत जल्द इस एलीट लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे. अब सारी नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले इस पांचवें टी20 मुकाबले पर टिकी हैं. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि आज अभिषेक के बल्ले से कितने गगनचुंबी छक्के निकलते हैं और वह इतिहास के पन्नों में कौन सा नया रिकॉर्ड दर्ज करते हैं.

यह भी पढ़ें:  ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका, इतना रन बनाते ही इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय

अभिषेक शर्मा के पास है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ इतने छक्के लगाते ही रच देंगे कीर्तिमान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close