Sport : वनडे रैंकिंग के टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में शामिल 3 भारतीय नाम, कप्तान के पास है नंबर-1 बनने का मौका #INA

. ICC ODI Ranking: आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. गौर करने वाली बात है कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में 3 भारतीय नाम शामिल हैं. इतना ही नहीं शुभमन गिल जल्द ही वनडे रैंकिंग में बादशाहत हासिल कर सकते हैं, क्योंकि वह महज एक रेटिंग पीछे हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं.
डेरिल मिचेल नंबर-1 पर काबिज
आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल का नाम है. वह 802 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं. मिचेल ने हाल ही में वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज खेली, जिसमें उनकी टीम ने जीत दर्ज की. हालांकि, उन्होंने इस दौरान एक अर्धशतक लगाया. आईसीसी द्वारा किए गए लेटेस्ट अपडेट में मिचेल को न तो कोई फायदा हुआ है और न ही कोई नुकसान हुआ है. साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दें, उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग 840 रही है.
दूसरे नंबर पर शुभमन गिल
भारतीय स्टार क्रिकेटर और कप्तान शुभमन गिल के हाथ से आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनने का बेहतरीन मौका निकल गया. गिल 801 रेटिंग प्वॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वह 2 रेटिंग बेहतर करके नंबर-1 बन सकते थे. हाल ही में इंग्लैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने अच्छा खेल दिखाया. 3 मैचों में उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए. पहले मैच में उन्होंने 80 रन की नाबाद पारी खेली थी और रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.
Race for the No.1 spot in the ICC Men’s ODI Batting Ranking heats up as India’s star trio close in 👀https://t.co/EuM54qGbZr
— ICC (@ICC) July 22, 2026
फिर, दूसरे मैच में उन्होंने 31 रन बनाए और तीसरे मैच में वह 77 रन की पारी खेलकर आउट हुए. हालांकि, सितंबर में वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में शुभमन अच्छा प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान हासिल करना चाहेंगे.
तीसरे स्थान पर हैं विराट कोहली
Some things simply never change 🤌
A flawless 5️⃣0️⃣-run stand for Rohit & Kohli in their 4️⃣0️⃣0️⃣th international appearance together 👏
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/oQFZYUNZ6k
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लेटेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर ही काबिज हैं. उनकी रेटिंग 767 है. हाल ही में इंग्लैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज में विराट ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. कोहली ने इस सीरीज में 2 अर्धशतक लगाए टीम ने 64 और 74 रनों की पारी खेली. विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 144 रन बनाए हैं. विराट के करियर की बेस्ट रेटिंग 908 रही.
चौथे स्थान पर रोहित शर्मा
भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज हैं. हिटमैन 758 रेटिंग के साथ इस स्थान पर हैं. रोहित भी इंग्लैंड वनडे सीरीज का हिस्सा थे, जहां भले ही शुरुआती 2 मैचों में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली. लॉर्ड्स में आई 138 रनों की पारी की बदौलत हिटमैन ने 3 मैचों की 3 पारियों में 175 रन बनाए. आपको बता दें, हिटमैन के करियर की बेस्ट रेटिंग 879 रही.
इब्राहिम जादरान नंबर-5 पर काबिज
आईसीसी की लेटेस्ट बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जारदान का नाम आता है. जारदान 712 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं. उनके करियर की बेस्ट रेटिंग 756 रही है.
ये भी पढ़ें: ये हैं 2026 में सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, नंबर-2 पर वैभव सूर्यवंशी, नंबर-1 पर विदेशी बल्लेबाज का राज
वनडे रैंकिंग के टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में शामिल 3 भारतीय नाम, कप्तान के पास है नंबर-1 बनने का मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,