Sport : भारत के 2 और मेडल हुए पक्के, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में साक्षी और अरुंधति ने दिलाए पदक #INA

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज यानी 29 जुलाई (बुधवार) अच्छी खबर आई है. भारत के लिए एक ही दिन में 2 महिला बॉक्सर ने मेडल पक्के दिए हैं. इसमें साक्षी के अलावा अरुंधति ने भारत की झोली में मेडल डाल दिए हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक 12 पदक जीते हैं, जिनमें 2 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य शामिल हैं. अब इन मेडल्स की संख्या साक्षी और अरुंधति के मेडल के बाद 14 की जा सकती है लेकिन उसके लिए मेडल आधिकारिक तौर पर मिलने का इंतजार करना होगा.

साक्षी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत की महिला मुक्केबाज साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सेमीफाइलन में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ ही भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर कर दिया है. एसईसी हॉल-5 में खेले गए मैच में साक्षी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखायाय उन्हें पांचों जजों ने सर्वसम्मत निर्णय के आधार पर विजेता घोषित किया. 

साक्षी को 29 अंक दिए, जबकि फ्रायर्स को 25 से 27 अंकों के बीच अंक मिले. अब साक्षी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. साक्षी अपनी अगली बाउट जीतकर गोल्ड मैच तक पहुंचना चाहेंगी. साक्षी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चौथी भारतीय बॉक्सर हैं.  उनसे पहले प्रीति, प्रिया और जादुमनी सिंह भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में अंतिम चार में जगह बना चुके हैं.

अरुंधति चौधरी ने भी सेमीफाइनल में मारी एंट्री

महिला बॉक्सर अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम वर्ग) ने भी देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया. उन्होंने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर दिया है.अरुंधति चौधरी राजस्थान की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबल में धमाल मचाया. उनको पहले राउंड में पांच में से तीन जजों ने 10-10 अंक दिए, जबकि दूसरे राउंड में उन्हें चार जजों से पूरे अंक मिले. न्यूजीलैंड की मुक्केबाज हेंडरसन को वॉर्निंग के चलते एक अंक गंवाना पड़ गया था. तीसरे राउंड में तीन जजों ने अरुंधति के पक्ष में अपना फैसला दिया और उन्होंने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. 

अरुंधति चौधरी का लक्ष्य फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना होगा. अरुंधति चौधरी ऐसी पांचवीं भारतीय हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. उनसे पहले प्रीति, प्रिया, जादुमनी सिंह और साक्षी ने भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं.

भारत के 2 मेडल हर हाल में पक्के

आपको बता दें कि, कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है. ऐसे में अगर भारतीय महिला मुक्केबाज अगर हार भी जाते हैं तो, भारत का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पूरी तरह से पक्का है. ये खबर . के इनपुट से बनाई गई है.

भारत के लिए अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी 

क्रमांक एथलीट स्पर्धा खेल पदक
1 ऋषिकांत सिंह मेंस 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग 🥈 सिल्वर
2 झंडू कुमार मेंस हेविवेट पैरा पावरलिफ्टिंग 🥉 ब्रॉन्ज
3 मीराबाई चानू वूमेंस 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग 🥇 गोल्ड
4 मुथुपांडी राजा मेंस 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग 🥈 सिल्वर
5 ज्ञानेश्वरी यादव वूमेंस 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग 🥈 सिल्वर
6 बिंदियारानी देवी वूमेंस 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग 🥉 ब्रॉन्ज
7 शर्मिला वूमेंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स 🥇 गोल्ड
8 सर्वेश कुशारे मेंस हाई जंप एथलेटिक्स 🥈 सिल्वर
9 शिल्पा के. शायला वूमेंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स 🥉 ब्रॉन्ज
10 वल्लुरी अजय बाबू मेंस 79 किग्रा वेटलिफ्टिंग 🥈 सिल्वर
11 हरजिंदर कौर वूमेंस 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग 🥈 सिल्वर
12 गुलवीर सिंह मेंस 10000 मीटर एथलेटिक्स 🥈 सिल्वर

ये भी पढ़ें : CWC 2026 Day-7 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत का शेड्यूल रहेगा ऐसा, नोट कर लीजिए सभी मैचों की टाइमिंग

भारत के 2 और मेडल हुए पक्के, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में साक्षी और अरुंधति ने दिलाए पदक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close