Sport : विराट-रोहित को खेलते देखना है तो जल्दी उठ जाओ, बस कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन #INA

IND VS NZ First ODI: क्रिकेट फैंस को जिस वक्त का इंतजार था, वो आ गया है. स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. आज बस कुछ ही देर यानि सुबह 7.30 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाने वाला है. इस मैच का टॉस 7 बजे ही हो जाएगा, जहां मालूम चल जाएगा कि टीम इंडिया पहले बैटिंग करेगी या फिर फील्डिंग करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि आप भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच को टीवी पर और मोबाइल पर लाइव कहां-कहां देख सकते हैं.
IND VS NZ First ODI: कहां देख सकते हैं लाइव एक्शन?
Set your alarms ⏰
The blockbuster #NZvIND ODI series opener starts tomorrow in Auckland 🤩
🏟️ Eden Park
⏰ 7:30 AM IST
💻 https://t.co/DTi7UzOEfj
📱 Official BCCI .#TeamIndia pic.twitter.com/nI5eTLrcfV— BCCI (@BCCI) November 3, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच आप प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्टस 3 पर हिंदी में देखने के लिए मिलेगा.
आपको बता दें, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल अलग-अलग भाषाओं में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण होगा. इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और सोनी लिव ऐप की बेवसाइड पर होगी.
IND VS NZ First ODI: ऑकलैंड में बारिश की है संभावना
वेदर फॉरकास्ट की मानें, तो 4 नवंबर को ऑकलैंड में बारिश की प्रिडिक्शन है. सुबह बारिश की संभावना 56 % है और रात में भी ये संभावना 55% है. ऐसे में मैच पर बारिश का असर देखने को मिल सकता है. चूंकि, मुकाबला लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 3 बजे शुरू होगा. इसलिए अगर बारिश आती है, तो पहला वनडे प्रभावित हो सकता है. तापमान 19 डिग्री से 16 डिग्री तक रहने की संभावना है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. हवा 85% रहने की उम्मीद है.
MORNINGS DON’T GET MORE ICONIC THAN THIS 💙
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI Tomorrow, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZVIND pic.twitter.com/kHJ29te5Q6
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 3, 2026
IND VS NZ First ODI: टॉस जीतकर गेंदबाजी करना चाहेंगे कप्तान
ऑकलैंड के ईडन पार्क पर टॉस काफी अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि ओस भी मैच को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में इस मैदान पर कप्तान अक्सर टॉस जीतकर गेंदबाजी करना पसंद करते हैं. चूंकि, बाद में बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं क्योंकि ओस या पिच के मिजाज को देखते हुए बाद में रन बनाना आसान माना जाता है.
अब वनडे क्रिकेट में दिखेगा भारत और न्यूजीलैंड का दम! 🏏
पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के साथ शुरू होगा क्रिकेट का नया रोमांच। 🔥
क्या जीत के साथ आगाज करेगी टीम इंडिया? 🇮🇳#TeamIndia #NZvIND
. Credit : @BCCI pic.twitter.com/pV9MHjHrr9
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 3, 2026
IND VS NZ First ODI: ईडन पार्क में कैसा है भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?
ऑकलैंड के ईडेन पार्क में भारतीय टीम ने 11 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि 6 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. एक मैच टाई रहा. न्यूजीलैंड की बात करें, तो कीवी टीम ने इस मैदान पर 78 मैच खेले हैं, जिसके 37 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है और 36 मैचों में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा. 2 मैच बेनतीजा रहा.
ये भी पढ़ें: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई राहत वाली खबर, फिट हुआ तेज गेंदबाज, जल्द होगा न्यूजीलैंड रवाना
विराट-रोहित को खेलते देखना है तो जल्दी उठ जाओ, बस कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,