Sport : न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, पहले टी20 में किन 11 को मिलेगा मौका और कौन से 5 प्लेयर होंगे बाहर #INA

Team India playing 11 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को पहला टी20 मुकाबला खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में मुकाबला कल खेला जाने वाला है. इस मैच की शुरुआत दोपहर में 12:30 बजे से होगी. वहीं मैच का टॉस 12 बजे होगा. इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर पहला मुकाबला जीतकर बढ़त बनाना चाहेंगे. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी सेंटरन की कप्तानी में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इस पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और कौन से 5 खिलाड़ी बाहर होंगे.
इन बल्लेबाजों को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर बतौर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुनेंगे. वहीं नंबर तीन पर ईशान किशन खेलते हुए नजर आएंगे. कप्तान अय्यर खुद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे. टीम के लिए नंबर 5 पर उपकप्तान तिलक वर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे.
— BCCI (@BCCI) October 21, 2026
इन 2 ऑलराउंडर को भी मिलेगा चांस
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया 2 ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है. इसमें एक स्पिन ऑलराउंडर और एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को मौका मिल सकता है. टीम में स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है. वहीं पेस ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी जगह बना सकते हैं. टीम में एकमात्र स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती हो सकते हैं. न्यूजीलैंड की पिचों पर स्पिनर्स के लिए मदद कम होगी. ऐसे में भारत दो स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकता है. इसमें अक्षर ऑलराउंडर होंगे. वहीं वरुण प्रोपर स्पिनर होंगे.
3 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
इस मुकाबले में न्यूजीलैं की तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माने जाने वाली पिचों पर टीम इंडिया अपने प्लेइंग-11 में 3 तेज गेंदबाजों को मौका दे सकती है. इसमें टी20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सबसे पहले मौका मिलेगा. वो अपनी गेंदबाजों से सभी का ध्यान खींचते हैं. वहीं 4 साल बाद टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को भी प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा. तीसरे गेंदबाज के तौर पर रफ्तार के सौदागर मयंक यादव को मौका दिया जा सकता है.
#TeamIndia begin preps for the T20I series against New Zealand.
Our first training session commences here at the Hagley Oval, Christchurch.#NZvIND pic.twitter.com/feRiNUN2Sc
— BCCI (@BCCI) October 21, 2026
ये 5 खिलाड़ी प्लेइंग-11 से हो सकते हैं बाहर?
ऐसे में टीम इंडिया 3 प्रोपर तेज गेंदबाज और एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को मिलाकर इस मैच में 4 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. वहीं टीम को 7 बल्लेबाजी के विकल्प भी मिल जाएंगे. इसके साथ ही प्लेइंग-11 से पांच खिलाड़ियों को बाहर भी बैठना पड़ सकता है. इसमें वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नमन धीर, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव का नाम भी शामिल हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार.
A beautiful Māori welcome . kick off the tour 🤝
The #NZvIND series starts tomorrow 🏆#TeamIndia pic.twitter.com/dxI3XOp9Yr
— BCCI (@BCCI) October 21, 2026
टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें : कप्तान शुभमन गिल को लगेगा तगड़ा झटका, IPL 2027 से पहले 2 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करेगी गुजरात टाइटंस
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, पहले टी20 में किन 11 को मिलेगा मौका और कौन से 5 प्लेयर होंगे बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,