Sport : नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025: 17 एथलीटों को मिला अर्जुन पुरस्कार, 5 कोचों को भी किया गया सम्मानित; देखिए लिस्ट #INA

National Sports Awards 2025 Winners List: भारतीय खेल जगत के सबसे बड़े सम्मानों में शामिल नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 की सूची जारी हो गई है. इस बार की पुरस्कार सूची में कई बड़े खिलाड़ियों और कोचों को जगह मिली है. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए इस साल किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने खिलाड़ियों के नामों पर विचार करने के बाद अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को भेजी थीं. खेल मंत्रालय ने अंतिम सूची जारी करते हुए 17 खिलाड़ियों और 5 कोच को सम्मानित करने का फैसला किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कार प्रदान किए.

पांच कोचों को मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार

इस साल खिलाड़ियों के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने वाले कोचों के योगदान को भी सम्मान दिया गया. नियमित श्रेणी में एथलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया. इन कोचों ने अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया है. वहीं, खेलों में लंबे समय तक योगदान देने वाले दो अनुभवी कोचों को लाइफटाइम द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनमें बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती के वीरेंद्र कुमार शामिल हैं.

17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए इस बार 17 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया. इन खिलाड़ियों ने पिछले चार वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन, मेहनत और खेल भावना से देश का नाम रोशन किया है. इस सूची में एथलेटिक्स, शतरंज, बैडमिंटन, हॉकी और पैरा स्पोर्ट्स से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं.

खेल सम्मानित खिलाड़ी
शतरंज विदित संतोष गुजराती
हॉकी लालरेमसियामी
पैरा शूटिंग रुद्रांश खंडेलवाल
बैडमिंटन पुलेला गायत्री गोपीचंद
एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर
कबड्डी पूजा
शूटिंग अखिल श्योराण
रोइंग अरविंद सिंह
शतरंज दिव्या जितेंद्र देशमुख
पैरा एथलेटिक्स एकता भ्यान
मुक्केबाजी नरेंद्र
डेफ शूटिंग धनुष श्रीकांत
एथलेटिक्स प्रियंका गोस्वामी
हॉकी राजकुमार पाल
बैडमिंटन ट्रीसा जॉली
कबड्डी सुरजीत
एथलेटिक्स मुहम्मद अजमल वी

पूर्व फुटबॉलर को भी मिला सम्मान

इसके अलावा खेलों में लंबे समय तक योगदान देने वाले पूर्व भारतीय फुटबॉलर आई. अरुमनायगम को अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्होंने खिलाड़ी के रूप में खेल को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.

इस साल की पुरस्कार सूची में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मेल देखने को मिला. शतरंज की युवा खिलाड़ी दिव्या देशमुख और विदित गुजराती के साथ पैरा एथलीट एकता भ्यान और रुद्रांश खंडेलवाल जैसे खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. 

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा और विराट कोहली ने नाम जुड़े 2 अनचाहे रिकॉर्ड, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर भी लिस्ट में मौजूद

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025: 17 एथलीटों को मिला अर्जुन पुरस्कार, 5 कोचों को भी किया गया सम्मानित; देखिए लिस्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close