यूपी के 5 शहरों में स्कूल बंद:ऋषिकेश-उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट- INA NEWS

मध्य प्रदेश के सतना और चित्रकूट में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे कई इलाकों में जलभराव है। सतना में सभी स्कूल-कॉलेज की आज छुट्‌टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश के 67 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मथुरा, आगरा समेत 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी और चित्रकूट में आज स्कूल बंद रहेंगे। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे गंगीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। यह सिस्टम 5 सितंबर तक बना रहेगा। उत्तराखंड के मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। अगले तीन दिन भी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। ऋषिकेश में मलबा आने से लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग बाधित हुआ, जबकि उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News