खबर शहर , Agra News: तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमित कुशवाहा रहे प्रथम – INA

मलपुरा। गांव जारूआ कटरा के बांके बिहारी मंदिर से खेड़ा भगौर तक 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर हुई प्रतियोगिता में ताजगंज के अमित कुशवाहा ने प्रथम स्थान किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अमित कुशवाहा को 3100 रुपये, द्वितीय रहे कंचनपुर के प्रशांत कुमार को 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान पाने वाले अखवाई के उमेश कुमार को 1100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 अन्य धावकों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए।

इस दौरान रामचरण, संतकुमार, बासुदेव, जगजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राम कुमार, ऋतिक कुमार, गीतम सिंह, जीतू चौधरी, राजवीर सिंह, अजय कुमार, रमेश सिंह, सनी चौधरी, रविंद्र पहलवान भी मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News