गुजरात में नदियां उफान पर, सड़कें डूबीं:असम के 11 जिले बाढ़ की चपेट में, यूपी के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट- INA NEWS

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नदियां उफान पर हैं और सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। अब तक 40,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बारिश से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत भी हुई है। अहमदाबाद में 24 और 25 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यूपी में 15 दिनों से लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के कारण राज्य में 121 सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच कई जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। असम के कई हिस्से बाढ़ के कारण अभी भी जलमग्न हैं। अधिकारियों ने बताया कि 11 जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं। इससे 7.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 47 हो गई है। नागालैंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के बीच राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को 180 से ज्यादा फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया है। प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। 25 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News