पुतिन ने यूक्रेन पर 3 दिन के लिए हमले रोके:ट्रम्प के दामाद के मॉस्को पहुंचे, जंग खत्म कराने पर बात होगी- INA NEWS

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर हमले 72 घंटे के लिए रोकने का आदेश दिया है। क्रेमलिन ने शनिवार को बताया कि यह विराम आज आधी रात से शुरू होगा। यह फैसला अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को पहुंचने के बीच लिया गया है। अमेरिकी दूत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों को फिर से शुरू करने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। वे रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव जा सकते हैं। इस बीच दोनों देशों के बीच हवाई हमले जारी हैं और दोनों पक्षों में भरोसे की कमी बनी हुई है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास से कहा, “पुतिन ने आदेश दिया है कि आज आधी रात से तीन दिन तक कीव पर कोई हमला नहीं किया जाए।” उन्होंने कहा कि यह फैसला विटकॉफ और कुशनर की कीव यात्रा की तैयारियों से जुड़ा है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |