खबर शहर , आगरा में दो सड़कों के नाम बदले: ग्रांड परेड मार्ग बना शत्रुजीत रोड, अकबर रोड में भी बदलाव; कैंट बोर्ड का फैसला – INA

आगरा नगर निगम की तर्ज पर कैंट बोर्ड ने भी सड़कों के मुगलिया और ब्रिटिशकालीन नाम बदल दिए हैं। शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में छावनी इलाके में मौजूद अकबर रोड का नाम बदलकर लेफ्टिनेंट जनरल टीएस ओबेराय रोड और ग्रांड परेड रोड का नाम बदलकर शत्रुजीत रोड करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। छावनी क्षेत्र में इससे पहले 17 सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं।
Table of Contents