खबर शहर , यूपी: यूजीसी पर आर-पार की लड़ाई! आगरा से दिल्ली तक पैदल न्याय यात्रा, 10 जनवरी को सड़क पर उतरेंगे क्षत्रिय – INA

आगरा के आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में रविवार को क्षत्रिय सभा जिला आगरा की ओर से राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह : शौर्य से संकल्प तक का आयोजन किया गया। देशभर से आए क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों ने यूजीसी के नए नियमों का विरोध करते हुए यूजीसी रोलबैक के नारे लगाए गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने 10 जनवरी को आगरा से दिल्ली तक पैदल न्याय यात्रा निकालने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के विरोध में समाज को जागरूक किया जा रहा है। चार राज्यों में न्याय यात्रा निकाली जा चुकी है। यह लड़ाई बच्चों के भविष्य के लिए है, किसी जाति या संप्रदाय के खिलाफ नहीं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल ने कहा कि राजपूतों का धर्म सर्वसमाज की सेवा करना है। पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने समाज से एकजुट होकर अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया। विजयपाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में सुधार का संकल्प लेना जरूरी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार और कार्यक्रम संयोजक गौरव परमार ने शिक्षा, सामाजिक समरसता और कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया। शुभारंभ भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अनाया परमार ने श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन… पर सुंदर प्रस्तुति दी। संचालन गजेंद्र सिंह परमार ने किया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व विधायक रविंद्र सिंह, डॉ. रामकेश परमार, कपूरचंद सिकरवार, आरपी सिंह जादौन, दिनेश सिकरवार, डॉ. रामलखन सिंह राठौर, श्याम भदौरिया, शीलेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News