खबर शहर , यूपी: 5100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब; मन मोह लेगी ये तस्वीर – INA


आगरा में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित यमुना किनारे हरिहर बगीची में आस्था, आध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। यमुना को निर्मल बहने दो के संकल्प के साथ आयोजित अखंड रामायण पाठ, यज्ञ और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम ढलते ही यमुना तट पर 5100 दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की स्वर्णिम आभा से पूरा घाट जगमगा उठा। मनोहारी दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।