खबर शहर , UP: लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड, नाले और वूमेंस हॉस्टल; जानिए आगरा को क्या-क्या देंगे CM योगी – INA


यमुना रिवरफ्रंट गार्डन, आगरा बैराज या इंटरनेशनल स्टेडियम नहीं बल्कि नाली, सड़क, स्कूल, अस्पताल की रंगाई पुताई जैसे कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पहले ही शुरू सीएम ग्रिड रोड के साथ 150 शय्या लेडी लॉयल अस्पताल, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, शास्त्रीपुरम और यूपीएसआईडीसी का जलभराव दूर करने के लिए नाला, कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास समेत योजनाओं का शिलान्यास भी सीएम के हाथों कराया जाएगा। आगरा बैराज के लिए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बृहस्पतिवार को ही संसद में मांग उठाई है। जबकि बैराज का ताजमहल से डेढ़ किमी. . नगला पैमा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 साल पहले शिलान्यास कर चुके हैं।