खबर शहर , UP: जूनियर इंजीनियर युवती से गंदी करतूत, कंपनी का जीएम बना हैवान; अदालत में किया सरेंडर – INA

आगरा में निजी कंपनी में कार्यरत जूनियर इंजीनियर युवती के साथ छेड़छाड़, बंधक बनाने और धमकी देने के मामले में सजायाफ्ता एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के मयूर एलाइट निवासी जनरल मैनेजर संग्राम किशोर मलिक ने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया। सीजेएम शारिब अली ने जेल भेजने के आदेश दे दिए। दोषी को 30 अगस्त को 2024 को तत्कालीन सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने सजा सुनाई थी। आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में अपील की थी। एडीजे-13 महेश चंद वर्मा ने सजा को बरकरार रखा था।
Table of Contents