खबर शहर , UP: आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे के खिलाफ उग्र हुए किसान, फसलें रौंदने का आरोप; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – INA

आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे के निर्माण के खिलाफ मंगलवार को किसान सड़क पर उतर आए। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण किए बगैर किसानों की फसलें रौंदकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम फतेहाबाद को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन साैंपा।

ये भी पढ़ें –  UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिला प्रवक्ता प्रदीप गुर्जर के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि आगरा ग्वालियर एक्सप्रेस-वे का निर्माण तहसील फतेहाबाद के गांव सलेमाबाद, इनायतपुर, नगला पाटम, लुहेटा, तोर से होकर हो रहा है। यहां सरकार की ओर से बिना नोटिस दिए ही किसानों की फसलों को रौंदकर नष्ट किया जा रहा है, जबकि किसानों से अभी सहमति पत्र नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें –  UP: भाजपा पार्षद के घर पुलिस ने दी दबिश, छत कूदकर भाग गए वो; डीसीपी सिटी ने बताई अलग ही कहानी

किसानों ने कहा है कि करीब 50 साल पुराने शमसाबाद-इरादतनगर राजमार्ग पीडब्ल्यूडी के नक्शे में दूसरी जगह है। जो किसानों की जगह तोर लुहेटा ग्राम पंचायत की है, वह मौजूदा राजमार्ग पर ही है। किसानों को आज की सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है पूजा डेयरी से खारी नदी पुल तक जो पुराना राजमार्ग है, उस पर ठेकेदार ने अपना बेस कैंप बनाया है, जिससे किसानों के वाहन और अपने खेतों पर तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। रास्ता निकलवाया जाए। 

ये भी पढ़ें –  

 1- UP: आगरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के निर्माण पर लगी सील; एडीए ने की बड़ी कार्रवाई

2-  मुआवजे की लड़ाई: पुलिस से भिड़े किसान, जमकर हुई धक्का-मुक्की; बुलडोजर भी न रोक सके रास्ता

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News