खबर शहर , भाजपा का मिशन 2027: ‘बूथ और यूथ’ पर बड़ा दांव, जेन-जी को साधने के लिए बनी खास रणनीति – INA

मथुरा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब नई पीढ़ी यानी जेन-जी को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। फरह के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-अनुसंधान केंद्र में सोमवार को भाजपा और संघ के 54 दिग्गज नेताओं की योजना बैठक में ‘बूथ और यूथ’ को प्रमुख रणनीतिक विषय बनाया गया है। इसी के तहत जेन-जी को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना तैयार की गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

नई पीढ़ी के बीच पैठ बनाने की तैयारी

Table of Contents

Table of Contents

बूथ स्तर पर संपर्क मजबूत करने के साथ युवा वर्ग से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। नई पीढ़ी तक पहुंच बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर मंथन हुआ। तय हुआ कि जेन-जी की ऊर्जा, सोच और राष्ट्रभक्ति की भावना को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से भाजपा इस रणनीति को महत्वपूर्ण मान रही है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी परंपरागत संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ पहली बार या हाल के वर्षों में मतदाता बने युवाओं तक भी पहुंच बनाना चाहती है। जेन-जी के बीच संवाद, संपर्क और भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान इसी रणनीति का हिस्सा होगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आज राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे शिरकत

Table of Contents

Table of Contents

परखम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत करीब 54 वरिष्ठ नेताओं ने करीब 12 घंटे तक बैठक कर चुनावी विचार-विमर्श किया। बैठक का यह सिलसिला रात 11 बजे तक चला। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, जगदीश पटेल, अनंत ओझा, रमापति राम त्रिपाठी, महेंद्रनाथ पांडेय, स्वतंत्र देव, धर्मपाल सिंह लोधी, गीता शाक्य, मांट विधायक राजेश चौधरी और अभिजात मिश्रा समेत करीब 54 पदाधिकारी एवं मंत्री शामिल हुए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रात 11 बजे तक चली बैठक

Table of Contents

Table of Contents

बैठक विभिन्न सत्रों में आयोजित की गई। दोपहर में टी-ब्रेक के बाद भोजन के लिए विराम लिया गया। इसके बाद शाम को भी टी-ब्रेक हुआ और फिर बैठक के सत्र जारी रहे। रात करीब 11 बजे पहले दिन की बैठक संपन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी और श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोपहर 12 बजे बैठक में शामिल होंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात रहा पांच जिलों का फोर्स

Table of Contents

Table of Contents

फरह के परखम में चल रही भाजपा की योजना बैठक के पहले दिन सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा में पांच जिलों का फोर्स तैनात रहा। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद और हाथरस से पुलिस फोर्स बुलाया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पांच एएसपी और 19 सीओ को साैंपी गई है। इनके साथ दो कंपनी पीएसी भी तैनात हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर एंटी ड्रोन टीम के साथ आसमान से होने वाली गतिविधियों पर नजर रख जा रही है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News