खबर शहर , विधानसभा चुनाव 2027: बूथों की नई प्लानिंग, 20 गांवों पर फंसा पेंच, बिहार से आई EVM पर पड़ेंगे आगरा में वोट – INA

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर जिले में मतदान केंद्रों (बूथों) के परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब एक बूथ पर अधिकतम 1,200 मतदाता ही वोट डाल सकेंगे, साथ ही बूथ की दूरी मतदाता के निवास से 2 किलोमीटर के दायरे में होगी। बूथों के रेशनालाइजेशन बाद मतदान केंद्रों की अंतिम सूची 18 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में अहम बैठक हुई। बैठक में सांसद, विधायकों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बूथों की ड्राफ्ट सूची पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। डीएम ने बताया कि चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का विभाजन कर नए बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए 4 जुलाई को मतदेय स्थलों की कच्ची सूची का प्रकाशन कर राजनीतिक दलों से 12 जुलाई तक लिखित आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। प्राप्त सुझाव, दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मौके पर जाकर होगा आपत्तियों का निस्तारण

Table of Contents

Table of Contents

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे गए नए सुझावों और आवेदनों पर डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों (रिटर्निंग ऑफिसर) से कहा कि वे प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि 18 जुलाई को त्रुटिरहित अंतिम सूची जारी की जा सके।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ऐसे होगा भौतिक सत्यापन

Table of Contents

Table of Contents

नए मतदेय स्थल के लिए सही भवनों का चिह्नांकन।

Table of Contents

Table of Contents

मतदाता का निवास उनके संबंधित बूथ भवन के आसपास ही हो।

Table of Contents

Table of Contents

मतदेय स्थल भवन और उससे संबद्ध निर्वाचक नामावली का सटीक मिलान। ये रहे मौजूद बैठक में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौ. बाबूलाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, छोटेलाल वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा से महेश शर्मा, विजय भदौरिया, यशपाल राणा, आप के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सपा से समीर अब्बास और सीपीआई से रामनाथ शर्मा सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बाह के 20 गांव पर फंसा पेंच

Table of Contents

Table of Contents

बैठक के दौरान फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने 2 किमी के भीतर मतदेय स्थल न होने का मुद्दा उठाया। बाह विधानसभा क्षेत्र के करीब कई गांव का उदाहरण देते हुए दावा किया कि 20 से ज्यादा गांव में मतदेय स्थल नहीं है। ऐसे में उन गांवों के मतदाताओं को वोट डालने के लिए तीन से पांच किमी दूर जाना पड़ेगा। सांसद के सवाल पर डीएम मनीष बंसल ने सभी एसडीएम को फिर से गांवों के मतदेय स्थलों की रिपोर्ट बनाकर 24 घंटे में सौंपने के निर्देश दिए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बिहार से आई ईवीएम पर पड़ेंगे आगरा में वोट

Table of Contents

Table of Contents

चुनावी कदमताल के बीच बिहार से ईवीएम और वीवीपैट की खेप आगरा पहुंच गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इन ईवीएम का उपयोग किया गया था। सील ईवीएम के आगरा पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को उन्हें देखने के लिए ले जाया गया।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News