खबर शहर , Agra News: टी-20 मुकाबलों में पीके और ताज एकेडमी ने जीते मैच – INA

आगरा। सिकंदरा स्थित डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबलों में बुधवार को बल्ले और गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन दिखा। पहले मुकाबले में पीके-11 एकेडमी ने आरबीएस को नौ विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में ताज एकेडमी ने जेपी क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से शिकस्त दी।

आरबीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन बनाए। ललित ने तीन और विष्णु ने दो विकेट झटके। जवाब में पीके एकेडमी ने 13.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शांत यादव ने 65 और सुमित ने 45 रन बनाए। सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें मुख्य अतिथि प्रवेश भारद्वाज और फैजल रईस ने पुरस्कार प्रदान किया।

दूसरे मुकाबले में ताज एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। जेपी क्रिकेट एकेडमी 15.2 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। उत्कर्ष ने 41 और तनिष्क ने 30 रन बनाए। नितिन ने चार विकेट, देव और देवांश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ताज एकेडमी ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। रोहित बल्ला ने 62 और आदित्य ने 42 रन बनाए। रामजी यादव ने दो विकेट लिए। नितिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी बलदेव भटनागर ने पुरस्कार प्रदान किया। अंपायर की भूमिका वकार अहमद और श्याम सुंदर ने निभाई। स्कोरिंग आसिफ शमीम और धीरज ने की, जबकि नरेंद्र शर्मा और देव पांडे ने कमेंट्री की।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News