खबर शहर , Agra News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा – INA

फतेहपुर सीकरी। अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का मार्ग में नगर पालिका कार्यालय, बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा का समिति के पदाधिकारियों ने आरती कर शुभारंभ किया। जय श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई।


Table of Contents

शोभा यात्रा में बैंड बाजों के साथ गणेश जी महाराज, जगन्नाथ जी, महाकाल, कैला मैया, शिव तांडव, महालक्ष्मी, मां दुर्गा, राम लखन जानकी व 18 पुत्रों के साथ महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की झांकी शामिल रही, जिसमें सैकड़ों अग्र बंधु शामिल हुए। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल, अंजुल गोयल, त्रिलोकचंद मित्तल, विनोद सांमरिया, बनबारी मित्तल, संजय गोयल छिङ्गा, पंकज गर्ग, हनी गोयल,प्रदीप गर्ग, आर एस गर्ग, अवधेश गोयल,नेमीचंद गर्ग, सुशील गोयल,मनोज अग्रवाल, गोविंद गोयल, मोहन सिंघल, नितेश, नीरज गर्ग, अमित सिंघानिया,सत्य प्रकाश मंगल, खुशहाल मित्तल, अर्पित गर्ग, शील मित्तल मनीष बंसल, मनोज सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News