खबर शहर , पीईटी आज से: 49 केंद्रों पर 1.36 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात – INA

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। तीन तारीखों में होने वाली परीक्षा में कुल 1,36,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी कर लिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के अस्थायी डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा के दिन पुलिस सुरक्षा के बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सामग्री केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी। केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए रेलवे और रोडवेज अधिकारियों को अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था के लिए पत्र भेजा गया है। परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था करने को कहा गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News